Written by
सुयश शुक्ला
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में सोमवार देर रात भीषण बादल फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बादल फटने के कारण गांव में तेज बाढ़ आ गई, जिससे कई मकान, दुकानें और सड़कें बह गईं।स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। खराब मौसम और रास्ते टूटने के कारण राहत कार्यों में बाधा आ रही है। लापता लोगों की तलाश के लिए डॉग स्क्वाड और ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है और त्वरित राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है। राहत शिविर भी स्थापित किए जा रहे हैं।









