Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गांव के किनारे बही गंगा, खेत-रास्ते जलमग्न

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

भटगवां, भदोही |
गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इसका असर भदोही जनपद के ग्रामीण इलाकों में साफ़ नज़र आने लगा है। भटगवां गाँव की यह ताज़ा तस्वीरें दर्शाती हैं कि नदी अब रिहायशी इलाकों की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। खेतों से लेकर संपर्क मार्ग तक सब जलमग्न हो चुके हैं और कई इलाकों में अब नाव ही एकमात्र सहारा बनती जा रही है। जैसे गंगा से उस पार जाने के लिए…. गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 48 घंटों से गंगा में तेज़ बहाव है। गांव के किनारे लगे पेड़ भी अब पानी की चपेट में हैं और मिट्टी का कटान शुरू हो चुका है। लेकिन फिर भी ज़मीनी स्तर पर बेहद सीमित दिख रहे हैं।

“गंगा उफान पर नहीं, लेकिन असर दिखने लगा है”

Advertisement Box

गौरतलब है कि प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार गंगा का जलस्तर अभी चेतावनी सीमा से कुछ नीचे है, लेकिन गांवों में इसका प्रभाव पहले से महसूस किया जा रहा है। खेतों में खड़ी फसलें डूब चुकी हैं और बच्चों के स्कूल जाने पर भी असर पड़ा है। भटगवां में गंगा भले ही आधिकारिक तौर पर उफान पर न हो, पर ग्रामीण जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp