आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर जलकल विभाग में हर्ष
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन को ₹16,000-₹18,000 करने की घोषणा के बाद जलकल विभाग के कर्मचारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस फैसले से कर्मचारियों का वेतन लगभग दोगुना हो जाएगा, जिससे वे बेहद खुश हैं।
इस अवसर पर जलसंस्थान इम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री हरेश कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी मांग की कि इस आदेश को जलकल विभाग में जल्द से जल्द लागू किया जाए ताकि कर्मचारियों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके।
इसके साथ ही उन्होंने महाप्रबंधक श्री कुलदीप सिंह की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्षों बाद विभाग को ऐसा अधिकारी मिला है, जो कर्मचारियों के हितों के प्रति गंभीरता से सोचते हैं और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का प्रयास करते हैं।
इस मौके पर जोन-3 महानगर वार्ड के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बधाई एवं धन्यNवाद दिया।










