लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में नाबालिगों को परोसा जा रहा प्रतिबंधित हुक्का, वीडियो वायरल
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|

Mohammad Siraj
लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में नाबालिगों को परोसा जा रहा प्रतिबंधित हुक्का वीडियो वायरल
लखनऊ अलीगंज राधेलाल स्वीट्स के बगल पेंटहाउस कैफे में धड़ल्ले से हुक्का बार चल रहा हैं। खासकर युवाओं का अड्डा ये हुक्काबार बने हुए हैं। दिन हो या रात, हुक्का बार की रौनक कम नहीं होती। नशे के खिलाफ राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद बारों में हुक्का का धुआं उड़ता रहता है।
नाबालिगों को परोसा जा रहा हुक्का
हुक्का बारों में किशोर-किशारियों की संख्या भी कम नहीं है। बिना रोक-टोक उनको हुक्का परोसा जाता है। यह तब हो रहा है जब हुक्का बार पूरी तरह से प्रतिबंधित है। खुलेआम अवैध धंधा जारी है।
वर्तमान में अलीगंज राधेलाल स्वीट्स के बगल में है हुक्का बार।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |