लखनऊ 2027 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के निर्देश पर निष्क्रिय स्वयंसेवकों को दोबारा जोड़ने और गांव-गांव शाखाओं के विस्तार की रणनीति बनाई जा रही है।
लखनऊ में संघ के प्रचारकों और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मोहन भागवत ने स्पष्ट संदेश दिया कि “जो दूर हो गए हैं, उनकी समस्या समझें और उन्हें दोबारा सक्रिय करें।” इस दिशा में संघ ने पूर्व कार्यकर्ताओं की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि एक-एक करके उनसे संपर्क किया जा सके और उन्हें पुनः संगठन से जोड़ा जा सके।
इसके साथ ही गांवों में शाखाओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। संघ का मानना है कि जमीनी स्तर पर संगठित प्रयासों से जनसमर्थन को मजबूत किया जा सकता है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी और संघ के कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समन्वय पर भी चर्चा हुई।
संघ की यह सक्रियता आगामी चुनावों में भाजपा को ताकत देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।







