अवध सूत्र पर बड़ी ख़बरे
दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सोशल मीडिया पोस्ट,जोशीमठ से आ रही तस्वीरें अत्यंत भयावह हैं,जोशीमठ की तस्वीर देख कर काफी विचलित हूं,,घरों में चौड़ी दरारें, पानी का रिसाव बेहद चिंताजनक,’ज़मीन का फटना और सड़कों का धंसना बेहद चिंताजनक।
दिल्ली:- फ्लाइट में महिला से बदसलूकी का मामला,आरोपी शंकर मिश्रा को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया शंकर मिश्रा,फ्लाइट में महिला से बदसलूकी का आरोप
लखीमपुर खीरी- भीषण ठंड को देखते हुए स्कूल बंद, कक्षा 12 तक स्कूल बंद करने के आदेश, 9 और 10 जनवरी को छुट्टी के आदेश, बीएसए ने स्कूल बंद रखने के आदेश दिए।
गाज़ीपुर- फर्जी दारोगा संजय कुमार को किया गया गिरफ्तार, वर्दी पहन कर पुलिस वालों को ही बनाता था निशाना, तमंचा, वर्दी, जूते, पीक कैप, बैज, स्टार,तमगे बरामद, एसपी गाज़ीपुर ने फर्जी दारोगा को भिजवाया जेल।
शिवसेना नेता संजय राउत का दावा
वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिंदे सरकार- राउत
शिंदे सरकार नहीं देख पाएगी फरवरी महीना- राउत
भारत सरकार ने हिज़बुल मुजाहिद्दीन के आतंकी डॉ आसिफ़ मक़बूल डार को आतंकी घोषित किया। आसिफ़ कश्मीर के बारामूला का रहने वाला है और फ़िलहाल सऊदी अरब में छिपा हुआ है।
मैकडॉनल्ड्स में कर्मचारियों की छंटनी के संकेत
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कर्मचारियों को भेजा ज्ञापन
लिखा-“कंपनी कुछ कॉरपोरेट कर्मचारियों में कटौती की योजना बना रही है”
अम्बेडकर नगर में जिलाधिकारी सोम ने 1 से लेकर 12 तक के स्कूल कालेज में 14जनवरी तक ठंड के कारण अवकाश घोषित किया।







