Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अब राज्यसभा में गेंदबाजी करेंगे हरभजन सिंह, आम आदमी पार्टी ने पंजाब से बनाया उम्मीदवार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अब राज्यसभा में गेंदबाजी करेंगे हरभजन सिंह, आम आदमी पार्टी ने पंजाब से बनाया उम्मीदवार

चंडीगढ़, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह इस साल राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब के उम्मीदवार होंगे। पार्टी ने इसकी घोषणा की है। आम आदमी पार्टी को इस महीने के अंत तक राज्यसभा में पांच सीटें मिलने वाली हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब की नवगठित राज्य सरकार भी हरभजन सिंह को एक खेल विश्वविद्यालय की कमान सौंप सकती है। सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Advertisement Box

फरवरी में हुए पंजाब चुनाव से ठीक पहले ‘टर्बनेटर’ हरभजन सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा था कि हमारे पास (हरभजन और भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह) हैं। देखते हैं।

हालांकि, भज्जी ने बाद में अफवाहों को खारिज कर दिया था। इसके बाद वह तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ भी नजर आए थे लेकिन अब आप ने उनके राज्यसभा जाने की घोषणा कर दी है।

मालूम हो कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सियासत में आतिशी पारी खेलते हुए विधानसभा की 117 सीटों में से 92 पर जीत दर्ज की थी।

राज्य की 5 राज्यसभा की सीटों अगले महीने रिक्त होने वाली हैं और इसके लिए चुनाव आयोग पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका है। राज्यसभा के लिए की कुल 5 सीटों के लिए पंजाब में 31 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इस कारण उम्मीद की जा रही है कि राज्यसभा में इन 5 सीटों की मदद से आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या 3 से 8 हो जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp