Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑपरेशन गंगाः भारत ने 24 घंटे में यूक्रेन से निकाले 1300 लोग, अब उड़ान भरेंगे वायुसेना के तीन विमान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

ऑपरेशन गंगाः भारत ने 24 घंटे में यूक्रेन से निकाले 1300 लोग, अब उड़ान भरेंगे वायुसेना के तीन विमान

यूक्रेन में युद्ध के संकट के बीच भारत अपने लोगों को निकालने का हर संभव प्रयास कर रहा है। यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। राजधानी कीव पर इस समय संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में भारत के लोगों को कीव से अलग शिफ्ट किया गया है और उन्हें पड़ोसी देशों के जरिए भारत वापस लाया जा रहा है। भारत ने इस मिशन को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया है। राहत की बात है कि भारत ने पिछले 24 घंटे में 1377 लोगों को निकाल लिया है।

भारतीय वायुसेना भी कर रही मदद
अब इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना भी जुट गई है। आज एयरफोर्स के तीन विमान पोलैंड, हंगरी और रोमानिया के लिए रवाना हो गए हैं। आज सुबह 4 बजे ही ग्लोबमास्टर सी 17 रोमानिया के लिए रवाना हो गया है। इस समय भारत रोमानिया, स्लोवाकिया, पोलैंड और हंगरी से भारतीय छात्रों और अन्य लोगों को मदद पहुंचा रहा है। यूक्रेन ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp