Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तहसीलदार ने महिला सिपाही से फ़ेसबुक पर की दोस्ती फिर हुआ प्यार और फिर मर्डर जानिए क्या है पूरा मामला

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

तहसीलदार ने महिला सिपाही से फ़ेसबुक पर की दोस्ती फिर हुआ प्यार और फिर मर्डर जानिए क्या है पूरा मामला

फ़ेसबुक से हुई दोस्ती फिर हुआ प्यार
रुचि और पद्मेश फेसबुक के जरिए संपर्क में आए थे। धीरे-धीरे दोनों में चैट के साथ-साथ फोन पर बातचीत होने लगी थी। कुछ दिन बाद ही दोनों की मुलाकात भी हो गई और वे करीब आ गए। रुचि का उसके पति अंकित गुप्ता से विवाद चल रहा था। अंकित भी सिपाही है और बरेली का रहने वाला है, जिसकी तैनाती प्रयागराज में है। अंकित रुचि से तलाक लेने वाला था। इधर, रुचि नजदीकियां बढ़ने के बाद पद्मेश पर शादी का दबाव बनाने लगी। दबाव बढ़ने पर पद्मेश ने रुचि को बताया कि वह शादीशुदा है। इसके बाद से दोनों में विवाद शुरू हो गया था। रुचि हर हाल में पद्मेश से शादी करना चाहती थी। अक्सर दोनों का फोन पर झगड़ा होता था।

Advertisement Box

प्रगति से फोन पर हुआ था झगड़ा : इधर, पद्मेश ने पत्नी प्रगति को पूरी बात बता दी थी। बार-बार फोन आने से पद्मेश परेशान था और उसका पत्नी से भी आए दिन विवाद होने लगा था। घटना से कुछ दिन पहले रुचि ने पद्मेश को फोन किया था, जिसे प्रगति ने उठाया था। प्रगति ने रुचि से बात की थी। इस दौरान फोन पर दोनों में जमकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पद्मेश ने रुचि की हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने अपने परिचित नामवर सिंह को साजिश में शामिल किया।

मिलने के लिए बुलाया और कर दी हत्या : साजिश के तहत पद्मेश ने रुचि को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। रुचि अर्जुनगंज में किराए के कमरे में रहती थी। पद्मेश के बुलाने पर रुचि कैब पर पीजीआइ अस्पताल के सामने पहुंची थी। पद्मेश और नामवर गाड़ी लेकर उसका इंतजार कर रहे थे। रुचि के गाड़ी में बैठने पर आरोपितों ने उसे खाने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया था। कुछ देर में ही रुचि बेहोश हो गई थी। इसके बाद आरोपितों ने सांस की नली दबाकर उसकी जान ले ली थी। हत्या के बाद 12 फरवरी की रात में ही कल्ली स्थित माती में शव को नाले में फेंककर भाग निकले थे।

कॉल डिटेल ने खोला राज :
पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद रुचि के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई थी। पड़ताल में सामने आया कि रुचि की आखिरी बार फोन पर पद्मेश से बात हुई थी। इसके बाद पुलिस टीम प्रतापगढ़ पहुंची और आरोपित को उसकी पत्नी व साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। रुचि ने वर्ष 2019 में अंकित से प्रेम विवाह किया था। रुचि के बड़े भाई अंकित ने बताया कि उनकी बहन ने अपनी भाभी से फोन पर बात की थी। कुछ देर बाद फोन बंद हो गया था। अगले दिन घरवालों ने रुचि के साथ काम करने वाली महिला सिपाही को फोन कर उसके बारे में पूछा था। जानकारी न होने पर महिला सिपाही ने इंटरनेट मीडिया पर रुचि के लापता होने की पोस्ट डाली थी, जिसके बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए थे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार शाम को नाले में अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी शनिवार को रुचि के रूप में पहचान की गई थी।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp