Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्जी वोटिंग के विवाद में सपा के बूथ एजेंट की गोली मारकर हत्या

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

फर्जी वोटिंग के विवाद में सपा के बूथ एजेंट की गोली मारकर हत्या

Advertisement Box

          सुधीर के घर पर हमले की सीसीटीवी फुटेज 👆             घटना के बाद गांव में तैनात पुलिस बल 👆

भाजपा समर्थक को भी लगी गोली: भारी तनाव के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

                    मृतक सुधीर यादव (फाइल फोटो) 👆

लापरवाही में थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया

लखनऊ/शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले के तिलहर विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के मतदान के अगले ही दिन मंगलवार को चकौरा गांव निवासी समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट सुधीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि झगड़े में भाजपा समर्थक वीरेंद्र यादव गोली लगने से घायल हो गया, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। दोनों पक्षों में झगड़े ही शुरुआत मतदान के दौरान सोमवार 14 फरवरी को हुई थी। बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर दोनों राजनीतिक दलों के लोग भिड़ गए थे।
आरोप है कि सोमवार रात में भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह फिर से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग और पथराव हुआ, जिसमें गोली लगने से सुधीर यादव की मौत हो गई। भाजपा समर्थक वीरेंद्र यादव घायल हो गया। घटना के बाद गांव में काफी तनावपूर्ण स्थिति है जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है और गांव को छावनी में बदल दिया गया है। तिलहर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को निगोही ब्लाक के कई मतदान केंद्रों पर सपा और भाजपा समर्थकों में विवाद हुए थे। निगोही ब्लाक क्षेत्र में स्थानीय पुलिस का रवैया बेहद खराब रहा। यहां पुलिस की भूमिका पर विपक्षी दलों के समर्थक सवाल उठा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार के अनुसार मामले में लापरवाही के चलते निगोही थाना के प्रभारी दिलीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सोमवार को फर्जी मतदान करने आई लड़की को रोक कर 2 से 3 घंटे तक बूथ पर बैठा लिया गया था। मतदान खत्म होने के बाद भी विवाद और फायरिंग हुई थी। तब पुलिस ने किसी तरह मामले में समझौता करा दिया था। इसी बात को लेकर आज सुबह भाजपा समर्थकों ने सुधीर के घर पर हमला कर दिया।विक्रमपुर चकोरा गांव में बने पोलिंग स्टेशन पर समाजवादी पार्टी की तरफ से सुधीर सिंह बूथ एजेंट थे। भाजपा के लोगों ने एक नाबालिक को फर्जी वोट डालने के लिए भेजा था, सुधीर यादव ने इसका विरोध किया था।
मृतक सपा कार्यकर्ता सुधीर के परिजनों का कहना है कि शाम को घर आते समय भी उसका रास्ता रोका था। वहीं एसपी एस आनंद का कहना है कि दो पक्षों के बीच पुरानी ग्राम प्रधान की रंजिश भी चली आ रही थी। एक पक्ष झंकार सिंह यादव दूसरा पक्ष सर्वेश सिंह यादव का है। सर्वेश जेल में है, दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ जिसमें सुधीर यादव की गोली लगने से मृत्यु हो गई और वीरेंद्र सिंह यादव गोली लगने से घायल हो गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp