Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी के अमृतसर में किसानों के विरोध के चलते सभी कार्यक्रम रद्द

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

Advertisement Box

भाजपा की स्टार प्रचारक हेमा मालिनी के अमृतसर में किसानों के विरोध के चलते सभी कार्यक्रम रद्द, 5 साल बाद भाजपा के लिए प्रचार करने आने वाली थी

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले में 5 साल बाद एक बार हेमा मालिनी भाजपा के लिए प्रचार में आने वाली थी। लेकिन रविवार सुबह ही उन्होंने पंजाब के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। जिसके पीछे का एक बड़ा कारण किसानों का पंजाब में चल रहा विरोध और दयोल परिवार के खिलाफ किसानों का गुस्सा बताया जा रहा है।

अमृतसर में अपने उम्मीदवारों को बल देने के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। सुबह 10.30 बजे हेमा मालिनी ने अमृतसर में पहुंचना था। इसके बाद उन्होंने डॉ. जगमोहन सिंह राजू और कुमार अमित के प्रचार के लिए जनसभाओं को संबोधित करना था। लेकिन सुबह ही हेमा मालिनी ने अपने कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। कार्यक्रम रद्द करने के कारणों की अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। लेकिन सूचना है कि पंजाब में किसानों की तरफ से किया जा रहा विरोध इसका एक कारण है।

देओल परिवार से किसान नाराज हैं

किसान सन्नी देओल परिवार से खासा नाराज हैं। किसान जत्थेबंदियों का मानना है कि सन्नी देओल परिवार का संबंध पंजाब से है। सन्नी देओल तो खुद पंजाब से सांसद भी हैं। लेकिन पूरे किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने किसानों के हक में एक बात तक नहीं की। वहीं कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर भी देओल परिवार को घेरने की बात हुई थी।

अमित शाह करेंगे संबोधित

हेमा मालिनी के अलावा अमृतसर नॉर्थ में सुखमिंदर पिंटू के लिए अमित शाह प्रचार के लिए आ रहे हैं। उनकी रविवार पंजाब में तीन रैलियां हैं। शाम 5.30 बजे वह अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp