Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हाउस टैक्स बकायेदारों को नगर निगम की चेतावनी, 15 दिन के अंदर नही जमा किया तो होगी कुर्की की कार्यवाही

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

हाउस टैक्स बकायेदारों को नगर निगम की चेतावनी, 15 दिन के अंदर नही जमा किया तो होगी कुर्की की कार्यवाही

लखनऊ, राजधानी के नगर निगम हाउस टैक्स बकाएदारों पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। बता दें कि अकेले जोन छह के 22 वॉर्ड में करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों को कुर्की का नोटिस देने की तैयारी है। बुधवार को जोन के सभी टैक्स इंस्पेक्टर को वसूली बढ़ाने के लिए चेतावनी भी दी गई है। कहा गया है कि अगर जल्द ही वसूली नहीं बढ़ी तो उनके खिनाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसमें तबादला से लेकर अन्य तरह की कार्रवाई शामिल है। जोन छह में कई लोग ऐसे है जिन्होंने सालों से अपना हाउस टैक्स जमा नहीं किया है। 15 अक्टूबर तक के आंकड़ों में पूरे शहर से सिर्फ 43 फीसदी लोगों ने अपना हाउस टैक्स जमा किया है। उसमें भी सबसे कम संख्या जोन छह की है। जोन छह में नगर निगम के 22 वार्ड आते हैं। इसमें से कई वार्डों में 80 लोगों ने अपना हाउस टैक्स नहीं दिया है। यही वजह है कि जोन छह में हाउस टैक्स का बकाया करीब 115 करोड़ तक पहुंच गया है। पिछले दिनों कई लोगों का आवास और दुकान बकाए पर सील भी किया गया है। इसमें 90 हजार से लेकर एक लाख 17 हजार रुपए तक का हाउस टैक्स बकाया था।

जोन छह में कुल मकान की संख्या 120982 है। इसमें से आवासीय भवनों की संख्या 112329 है। इसमें से भी तक महज 32635 लोगों ने अपना हाउस टैक्स जमा किया है। यह संख्या करीब 26 प्रतिशत के बराबर है। यानी की अभी भी करीब 74 फीसदी लोगों ने अपना हासउ टैक्स जमा नहीं किया है। अब इन सबको नगर निगम की तरफ से नोटिस दी जा रही है। इसमें साफ कर दिया गया है कि अगर 15 दिन में पैसा नहीं जमा हुआ तो आपके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी। पुराने लखनऊ में इतने बड़े पैमाने पर पहली बार कार्रवाई हो रही है। जोन के सभी टैक्स इंस्पेक्टर को वसूली बढ़ाने के लिए चेतावनी भी दी गई है। कहा गया है कि अगर जल्द ही वसूली नहीं बढ़ी तो उनके खिनाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसमें तबादला से लेकर अन्य तरह की कार्रवाई शामिल है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp