Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ:यूपी के सरकारी कार्यालयों में हथियार ले जाने पर रोक, सीएम योगी ने दिये सख्त निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लखनऊ:यूपी के सरकारी कार्यालयों में हथियार ले जाने पर रोक, सीएम योगी ने दिये सख्त निर्देश

लखनऊ स्थित बापू भवन सचिवालय में आत्महत्या के प्रयास की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सभी संवेदनशील सरकारी कार्यालयों में हथियार लेकर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम-9 की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सचिवालय समेत सभी सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की जरूरत है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपर मुख्य सचिव गृह, एडीजी कानून-व्यवस्था व सचिवालय प्रशासन के साथ सुरक्षा-व्यवस्था की गहन समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। असलहा लेकर किसी को भी प्रवेश न दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में पान-मसाला, गुटखा, तम्बाकू आदि पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए। शासकीय कार्यालयों के बाह्य व भीतरी परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। महिला कर्मियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp