Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प तड़प कर मरे : भाजपा विधायक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प तड़प कर मरे : भाजपा विधायक

ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प तड़प कर मरे : भाजपा विधायक

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 27 जुलाई। देश में ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं होने के केंद्र सरकार के संसद में दिए गए बयान पर उठे विवाद के बीच हरदोई जिले के गोपामऊ क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

Advertisement Box

गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने पिछले रविवार को स्थानीय पत्रकार आनंद मिश्रा की फेसबुक वॉल पर लिखा “आपने सच बोला है। मैं आपसे सहमत हूं। ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प तड़प कर मर गए। विधायक राजकुमार अग्रवाल सहित लाखों परिवारों का दर्द किसी को दिखाई नहीं पड़ता।

संडीला से भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल के बेटे आशीष की लखनऊ के एक अस्पताल में हाल में कोविड-19 से मृत्यु हुई थी। अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से उनके बेटे की मौत हुई है।

दरअसल, पत्रकार मिश्रा ने कुछ विधायकों के वे पत्र अखबार में छापे थे जिनमें उनके क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी का जिक्र हुआ था। उसी अखबार की कटिंग को उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया था। उसी पोस्ट पर जाकर भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने वह टिप्पणी की।

जब विधायक श्याम प्रकाश से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी सिर्फ उत्तर प्रदेश के बारे में नहीं बल्कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान पूरे देश में उत्पन्न स्थिति के बारे में लिखी थी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp