05/07/2021

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

भाजपा के कई नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुसलमानों से की है, ऐसे में हिंदू और मुसलमान का डीएनए तो मिलेगा ही:: ओमप्रकाश राजभर

1 min read
😊 Please Share This News 😊

भाजपा के कई नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुसलमानों से की है, ऐसे में हिंदू और मुसलमान का डीएनए तो मिलेगा ही:: ओमप्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर निशाना साधा है। वाराणसी में सोमवार को वन विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार 2022 में बनी तो अगले 5 साल में 5 सीएम और 20 डिप्टी सीएम बनाएंगे। जो अलग-अलग जातियों का होगा। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत के सभी भारतीयों का डीएनए एक ही वाले बयान पर भी उन्होंने बात की।

आरएसएस प्रमुख के बयान के बारे में राजभर ने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुसलमानों से की है। ऐसे में हिंदू और मुसलमान का डीएनए मिलेगा। राजभर ने कहा कि 45 प्रतिशत आबादी पिछड़े वर्ग की है। 22 प्रतिशत मुस्लिम वर्ग है। इसके पूर्व शिवपुर अजगरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने एकजुटता का आह्वान किया।

संघ प्रमुख ने क्या कहा था?
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है, चाहे वे किसी भी धर्म के हों। उन्होंने लिंचिंग को लेकर कहा कि इसमें शामिल लोग हिंदुत्व के खिलाफ हैं और लोकतंत्र में हिंदुओं या मुसलमानों का प्रभुत्व नहीं हो सकता है। हिंदू-मुस्लिम एकता भ्रामक है क्योंकि वे अलग नहीं बल्कि एक हैं। उन्होंने कहा था कि पूजा करने के तरीके को लेकर लोगों के बीच अंतर नहीं किया जा सकता। कुछ काम ऐसे हैं, जो राजनीति नहीं कर सकती। राजनीति लोगों को एकजुट नहीं कर सकती।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!