Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नाली को लेकर विवाद भतीजे ने चाचा को फावड़े से काटकर की हत्या, मचा हड़कंप सुल्तानपुर में एक भतीजे ने अपने चाचा का कत्ल कर दिया। उसने चाचा की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने भतीजे पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी भतीजे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फाजिलपुर गांव में लैसूराम कोरी (55) पुत्र स्व. रामधन अपने बीच वाले पुत्र संजय 26 के साथ रहता था। बड़ा पुत्र राजकुमार (38) और छोटा पवन (18) मुंबई में दिहाड़ी मजदूर थे। मृतक लयसू के सगे भतीजे रामभवन पुत्र लहुरी से नाली के पानी निकास को लेकर विवाद व कहासुनी हुई थी। सोमवार सुबह जब लयसू कोरी पुत्र स्व. रामधन खेत गए थे तभी भतीजे ने फावड़े से वार कर दिया। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो परिवारीजनों को सूचना दी।उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा भी किया गया है।

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

नाली को लेकर विवाद भतीजे ने चाचा को फावड़े से काटकर की हत्या, मचा हड़कंप

सुल्तानपुर में एक भतीजे ने अपने चाचा का कत्ल कर दिया। उसने चाचा की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने भतीजे पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी भतीजे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फाजिलपुर गांव में लैसूराम कोरी (55) पुत्र स्व. रामधन अपने बीच वाले पुत्र संजय 26 के साथ रहता था। बड़ा पुत्र राजकुमार (38) और छोटा पवन (18) मुंबई में दिहाड़ी मजदूर थे। मृतक लयसू के सगे भतीजे रामभवन पुत्र लहुरी से नाली के पानी निकास को लेकर विवाद व कहासुनी हुई थी। सोमवार सुबह जब लयसू कोरी पुत्र स्व. रामधन खेत गए थे तभी भतीजे ने फावड़े से वार कर दिया। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो परिवारीजनों को सूचना दी।उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा भी किया गया है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp