Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योगी सरकार ने साल के अंत तक 1 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का रखा लक्ष्य

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

योगी सरकार ने साल के अंत तक 1 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का रखा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां तेज करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया है. योगी सरकार ने इस साल के अंत तक 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य तय किया था लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई थी. अब तक राज्य सरकार 4 साल में 4 लाख लोगों को नौकरी दे चुकी है जिसमें 1 लाख से अधिक महिलाओं की सरकारी नौकरी मिली है. सरकार के मुताबिक मनरेगा के जरिये 1.50 करोड़ श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया गया है. इसके अलावा स्टार्ट अप के जरिए भी लोगों को रोजगार देने की कोशिश गई।

Advertisement Box

स्टार्ट अप इकाईयों से 5 लाख और औद्योगिक इकाइयों से 3 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया है. यही नहीं सरकार का दावा है कि ओडीओपी के माध्यम से 25 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है. नई उद्योग नीति से 5 लाख से ज़्यादा लोगों को रोजगार दिया गया. योगी सरकार ने एमएसएमई इकाइयों के जरिए भी लोगों को काम देने का प्रयास किया है. जिसके तहत 50 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों से 1 करोड़ 80 लाख लोगों को रोजगार मिला।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp