Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

35 साल की महिला ने नाबालिग का यौन शोषण किया, फिर पति और सास-ससुर के संंग मिलकर दी रेप केस की धमकी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

35 साल की महिला ने नाबालिग का यौन शोषण किया, फिर पति और सास-ससुर के संंग मिलकर दी रेप केस की धमकी
  • मध्य प्रदेश में एक 35 वर्षीय महिला द्वारा 16 साल के नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। राजगढ़ जिले की पुलिस ने बताया कि न सिर्फ महिला ने बच्चे का यौन शोषण किया बल्कि महिला के पति और सास-ससुर ने बच्चे को रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

राजगढ़ पुलिस ने जहां महिला को पोक्सो ऐक्ट की धारा 5/6 के तहत अरेस्ट किया है तो वहीं पति, सास-ससुर को धारा 384 और 427 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
राजगढ़ के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, ‘महिला ने अपने ही गांव में रहने वाले नाबालिग लड़के का दो बार यौन शोषण किया। 27 नई को महिला के पति और सास-ससुर को इस बारे में पता लगा। उन्होंने लड़के के परिवार से 1 लाख रुपये मांगे और फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी। लड़के के परिवार ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो महिला के पति और ससुर ने उसके खेत में लगे पपीते के पेड़ काट डाले।’
इससे परेशान होकर नाबालिग लड़के ने राजगढ़ चाइल्ड लाइन को सूचित किया। चाइल्डलाइन राजगढ़ काउंसलर मनीष दांगी ने लड़के की काउंसलिंग की और सोमवार को पुलिस को इस बारे में सूचित किया। दांगी ने बताया, ‘इस पूरे वाकये से नाबालिग लड़का अवसाद में था। उसे बदनामी का डर था, इस कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी। महिला के परिवार ने जब उसके परिवार को प्रताड़ित करना शुरू किया तो लड़के ने हिम्मत जुटा कर हमें सूचित किया। हम अभी भी उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp