23/05/2021

अवध सूत्र

Latest Online Breaking News

रामनगर निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का लहूलुहान शव, धारधार हथियार से हत्या की आशंका, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्

1 min read
😊 Please Share This News 😊

रामनगर:- निर्माणधीन मकान में मिला युवक का लहूलुहान शव, धारधार हथियार से हत्या की आशंका, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

सांकेतिक तस्वीर

रामनगर। यहां एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने धारधार हथियार से हत्या कर दी है। शव ग्राम पूछड़ी, नई बस्ती में एक नए बने मकान के भीतर मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। घटना के बाद से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार दोपहर कुछ लोगों को नई बस्ती इलाके एक मकान में एक लहूलुहान लाश मिली। जिसकी पहचान जशोद सिंह नेगी उम्र 38 वर्ष पुत्र मानसिंह के रूप में हुई।

रोती बिलखती मृतक की पत्नी व अन्य

दल-बल के साथ पहुंचे सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अबुल कलाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आस-पास के लोगों से पूछताछ की। जिसमें यह पता चला कि मृतक मजदूरी के सिलसिले में यहां रह रहा था।

मृतक रामनगर के मोहल्ला भरतपुरी में अपने बच्चों के साथ एक किराए के मकान में रहता था। उसकी 3 पुत्रियां व एक पुत्र है। घटना के बाद मृतक की पत्नी विमला देवी भी मौके पर पहुंची जहां रोते-बिलखते हुए उसका बुरा हाल बना हुआ है।

मृतक की पत्नी विमला देवी का कहना है कि उसके पति की किसी से कोई रंजिश नही थी। उसकी अपने पति से अंतिम बात आज रविवार को सुबह 9 बजे हुई थी।

भी मौके पर पहुंची जहां पर पति को शव को देखकर रोते बिलखते हुए वह बेहोश हो गई विमला ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे उसकी अपने पति से मोबाइल फोन पर बात हुई थी।

फिलाहाल पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर नैनीताल की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी भी मौके पर पहुंची व आवश्यक जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार गम्भीरता से तहकीकात की जा रही है, जल्द ही हत्यारोपी सलाखों के पीछे होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!