Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ में डीआरडीओ की टीम अवध शिल्पग्राम में बनेगा 250 बेड का अस्थाई कोविड अस्पताल, प्रशासन ने जारी किया अधिग्रहण आदेश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर लखनऊ में भी डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलेपलंट ऑर्गनाइजेशन) कोविड फैसिलिटी वाला तीन सौ बेड का जल्द अस्पताल बनाने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को ऑक्सीजन देने के लिए DRDO (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) ने कमर कस ली है। DRDO के स्थलीय निरीक्षण के बाद गोमती नगर विस्तार में शहीद पथ स्थित अवध शिल्प ग्राम में 250 बेड का अस्थाई कोविड अस्पताल बनाने की हरी झंडी दे दी है, इस बाबत प्रभारी जिला अधिकारी रोशन जैकब ने जमीन के अधिग्रहण किए जाने का आदेश जारी किया है। उम्मीद यह जताई जा रही है कि अगले कुछ ही दिनों में यह अस्पताल तैयार कर दिया जाएगा।

Advertisement Box

DRDO की टीम ने किया था निरीक्षण किया
लखनऊ में संक्रमण के हालात बेकाबू है। संक्रमण की पहली लहर में जहां आंकड़े 1200-1300 के बीच रहते थे, लेकिन इस बार एक दिन में 5 हजार से अधिक संक्रमित सामने आ रहे हैं। मौत का आंकड़ा भी हर दिन अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ रहा है। नतीजा लखनऊ सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की थी। इसके बाद DRDO को मेडिकल सहायता दिए जाने के लिए कहा गया।

शनिवार को DRDO टीम के कोआर्डिनेटर मनीष भरद्वाज टीम के साथ जिला प्रशासन की टीम अयोध्या मार्ग पर स्थित गोल्डन ब्लॉसम रिजॉर्ट पहुंची थी। टीम ने पूरे रिजॉर्ट का दौरा किया। किस स्थान पर अस्पताल बनेगा? डॉक्टर की टीम कहां रहेगी? मेडिकल स्टॉफ कैसे काम करेगा? अन्य कई पहलुओं पर बारीकी से मंथन किया गया।

जर्मन हैंगर तकनीकी से अस्थाई अस्पताल का होगा निर्माण

DRDO सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल का निर्माण जर्मन हैंगर तकनीकी से किया जाएगा। इसके लिए सामान दिल्ली और बेंगलुरु यहां जल्द आने वाला है। सामान आते ही यहां काम शुरू हो जाएगा और हफ्तेभर में अस्थाई अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। अस्पताल को सेना की मेडिकल कोर टीम सम्भालेगी। चिकित्सकीय सेवाओं के लिए DRDO टीम द्वारा मध्य कमान मुख्यालय के आर्मी कोर से संपर्क किया जा रहा है।

9 बेड पर एक शौचालय, 250 बेड का होगा अस्पताल
अस्थाई कोविड अस्पताल में बेड की संख्या DRDO टीम के मानक अनुसार होगा। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 250 बेड तैयार किया जाएगा। 9 कोविड मरीजों पर एक शौचालय का निर्माण होगा। डॉक्टर‚ मेडिकल स्टॉफ के लिए अलग व्यवस्था रहेगी। ड्यूटी खत्म होने के बाद डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ को गोल्डन ब्लॉसम रिजॉर्ट में क्वारैंटाइन करने की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा DRDO की टीम एक 300 बेड का अलग से हॉस्पिटल तैयार करेगी।

 

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp