Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ का वनस्थली पार्क बनेगा ‘मैजिकल फैंटेसी वर्ल्ड’, सितंबर तक शुरू होगा नया आकर्षण

वनस्थली पार्क बनेगा 'मैजिकल फैंटेसी वर्ल्ड'
वनस्थली पार्क बनेगा 'मैजिकल फैंटेसी वर्ल्ड'
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित वनस्थली पार्क को जल्द ही एक नए और अनोखे रूप में लोगों के सामने पेश किया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) इस पार्क को जुरासिक पार्क की तर्ज पर विकसित करते हुए इसे ‘मैजिकल लैंड फैंटेसी पार्क’ के रूप में तैयार कर रहा है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी मॉडल पर विकसित हो रहा यह पार्क बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए रोमांच और कल्पनाओं की दुनिया का नया ठिकाना बनेगा।

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को वनस्थली पार्क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि पार्क से जुड़े सभी विकास कार्य सितंबर तक हर हाल में पूरे किए जाएं, ताकि इसे जल्द से जल्द आम जनता के लिए खोला जा सके।

Advertisement Box

एलडीए के अनुसार, आशियाना के सेक्टर-के स्थित वनस्थली पार्क में थीम आधारित विकास कार्य किए जा रहे हैं। यहां आगंतुकों को जादुई और पौराणिक दुनिया का अनुभव कराने के लिए वेस्ट मटेरियल से तैयार किए गए 12 लाइव मॉडल और स्कल्पचर स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें मरमेड, फीनिक्स, जिनी, ग्रिफिन, वेयरवुल्फ और मोगली जैसे लोकप्रिय किरदार शामिल होंगे।

इसके अलावा पार्क का मुख्य आकर्षण बनने जा रहे 10 इंटरैक्टिव रोबोटिक मॉडल लोगों को रोमांचित करेंगे। इनमें ड्रैगन, यूनिकॉर्न, साइक्लोप्स और ऐरावत जैसे पौराणिक एवं काल्पनिक पात्र शामिल हैं। इन रोबोटिक मॉडलों को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वे गतिविधियां करते हुए जीवंत अनुभव प्रदान करें।

भारतीय संस्कृति और लोककथाओं को भी इस पार्क में विशेष स्थान दिया जाएगा। मशहूर भारतीय नीति कथाओं के संग्रह ‘पंचतंत्र’ की कहानियों और पात्रों को भी आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे बच्चों को मनोरंजन के साथ सीखने का अवसर मिलेगा।

पार्क में एक बड़ी वॉटर बॉडी विकसित की जा रही है, जिसमें आकर्षक फव्वारा लगाया जाएगा। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए वॉच टावर और आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक का भी निर्माण किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान एलडीए उपाध्यक्ष ने ज्योतिबा फुले जोनल पार्क का भी दौरा किया। यहां लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण और विकास कार्य अंतिम चरण में हैं। उन्होंने अधिकारियों को पार्क में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की टेस्टिंग कर एक माह के भीतर उसका संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने गौतम बुद्ध शांति उपवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर वहां उपयुक्त स्थानों पर ओपन जिम और बच्चों के झूले स्थापित करने को कहा। वहीं शहीद पथ पर चल रहे सिंचाई और बागवानी कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि देरी होने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एलडीए की यह पहल राजधानीवासियों को मनोरंजन, प्रकृति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम उपलब्ध कराएगी और वनस्थली पार्क को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कर सकती है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp