Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ यूनिवर्सिटी में बड़ा मामला: असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्रा से अश्लील बातचीत और पेपर लीक का आरोप

आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर
आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां लखनऊ विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर बीएससी फाइनल ईयर की एक छात्रा से अश्लील बातचीत करने और उसे अनुचित लाभ देने का लालच देने के गंभीर आरोप लगे हैं।

मामला तब उजागर हुआ जब छात्रा ने प्रोफेसर की कथित बातचीत के दो ऑडियो रिकॉर्डिंग विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपे। इन ऑडियो में अश्लील बातें करने के साथ-साथ परीक्षा के प्रश्नपत्र (पेपर) लीक कराने जैसी संदिग्ध बातें भी सामने आने का दावा किया गया है।

Advertisement Box

इसके बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक ने थाना महानगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, 15 मई को दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच में आरोपों को गंभीर मानते हुए मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त महानगर को सौंपी गई है।

पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एक आंतरिक जांच समिति गठित कर दी है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

घटना के सामने आने के बाद छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोष साबित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp