Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मई तक पूरा करें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माण: मुख्यमंत्री

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मई तक पूरा करें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माण: मुख्यमंत्री

बलरामपुर, 11 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए कि हर हाल में मई 2026 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परियोजना में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में मौलिश्री का पौधा भी लगाया और कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह से कहा कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए और सभी काम तय समयसीमा के भीतर पूरे हों। साथ ही निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय की एकेडमिक बिल्डिंग, थिएटर क्लास और प्रयोगशालाओं सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज का भी दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक पल्टूराम, एमएलसी साकेत मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, जिलाधिकारी विपिन जैन, कुलसचिव परमानंद सिंह और परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp