
Written by
Bureau Report
कानपुर: मार्च 2026 तक खुलेगा Regency हॉस्पिटल का टावर-3
कानपुर के Regency हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार मार्च 2026 तक टावर-3 को शुरू करने की योजना है। यह 9 मंजिला सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बिल्डिंग होगी, जिसमें कुल 400 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Regency हॉस्पिटल ने हाल ही में गोरखपुर में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े हॉस्पिटल का उद्घाटन किया है, जिससे पूर्वांचल क्षेत्र में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिला है। इसके साथ ही हॉस्पिटल समूह लखनऊ में भी 450 बेड वाले अपने दूसरे हॉस्पिटल को खोलने की तैयारी कर रहा है।








