लखनऊ: UP रोडवेज में 5000 महिला कंडक्टरों की नियुक्ति की जाएगी
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|

Mohammad Siraj
लखनऊ: UP रोडवेज में 5000 महिला कंडक्टरों की नियुक्ति की जाएगी
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह भर्ती संविदा परिचालक के रूप में होगी। यूपी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और कौशल विकास मिशन की महिलाएं पात्र होंगी। इंटरमीडिएट अंकों के आधार पर सीधे मेरिट से चयन होगा।
महिलाओं को गृह जनपद के डिपो में तैनाती मिलेगी, और उन्हें पुरुषों के समान वेतन दिया जाएगा। ट्रिपल सी प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। पुरस्कार प्राप्त महिलाओं को 5% अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। यह कदम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |