Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नोएडा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की ज्वाइंट कोआर्डिनेशन कमेटी की सातवीं बैठक संपन्न

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नोएडा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की ज्वाइंट कोआर्डिनेशन कमेटी की सातवीं बैठक संपन्न

लखनऊ: मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित ज्वाइंट कोआर्डिनेशन कमेटी की सातवीं बैठक लोकभवन में सम्पन्न हुई। बैठक में नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट ज़ेवर के विकास के सम्बन्ध में हुई प्रगति को प्रस्तुत किया गया।
मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिए गए कि कंसेशनयर सभी विभागों की आवश्यकता और प्रचलित नियमों के अनुसार कार्यवाही करायें और समस्या का समय से निस्तारण करायें। इसके अतिरिक्त समन्वय समिति की अगली बैठक से पूर्व लंबित कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

Advertisement Box


विकासकर्ता ज़ुरिक एयरपोर्ट की एसपीवी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने बताया कि परियोजना हेतु डेवलपमेंट प्लान के अनुसार एयरपोर्ट के विकास के लिए ईपीसी कांट्रैक्टर टाटा प्रोजेक्ट ने टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी और रनवे का कार्य प्रगति पर है। ज़ेवर एयरपोर्ट के लिए सीआईएसएफ़, कस्टम , आईएमडी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया व सिक्योरिटी से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें सम्बंधित केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन श्री एस पी गोयल ,सीईओ नायल डॉ० अरुणवीर सिंह, डायरेक्टर सिविल एविएशन श्री कुमार हर्ष , नायल के नोडल ऑफ़िसर श्री शैलेंद्र भाटिया, कंसेशनयर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ क्रिस्टोफ सैल्मन तथा केंद्रीय एजेंसी के अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp