Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

अवध सूत्र न्यूज़

लखनऊ – राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा का बयान, ममता बनर्जी पर भजनलाल शर्मा ने बोला हमला, धर्म के आधार पर आरक्षण का प्रावधान नहीं – भजनलाल,‘कलकत्ता HC ने तुष्टिकरण की राजनीति पर ताला लगाया, बंगाल में 118 मुस्लिम जातियों को OBC आरक्षण मिला ,ये संविधान की मूल धारणा के खिलाफ है- भजनलाल शर्मा, पश्चिम बंगाल में 179 जातियों को OBC का दर्जा- शर्मा, 179 जातियों से 118 मुस्लिम जातियां हैं- भजनलाल शर्मा, बंगाल में बीजेपी 35 सीटें जीत रही- भजनलाल शर्मा।

Advertisement Box

लखनऊ – अवैध रूप से मिट्टी परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई, वन विभाग के अधिकारियों ने की कार्रवाई, वन रेंज से अवैध रूप से मिट्टी लोड कर रहे थे वाहन, मौके से पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया, मोहनलालगंज के जबरौली में चल रहा मिट्टी खनन।

लखनऊ – अरविंद राजभर का बड़ा बयान, हर शुभ काम में पीला ही वस्त्र चलता है, पिछले कई सालों में सपा और बसपा ने प्रदेश की जनता को लूटा है, लेकिन अब जनता के पास विकल्प है।

लखनऊ – प्लाईवुड फैक्ट्री में रॉ मैटेरियल में लगी आग, दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, मोहनलालगंज के पुरसैनी गांव का मामला।

प्रयागराज – सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का बयान, यूपी में इंडिया गठबंधन 79 सीट जीत रहा-श्याम,‘79 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत,1 सीट पर लड़ाई’,‘BJP सरकार में किसान, मजदूर का भला नहीं हो सकता’,राम मंदिर कोई मुद्दा नहीं है भगवान सबके है- श्याम लाल।

प्रयागराज – महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले में हुई सुनवाई, गवाह महंत रविंद्र पुरी महाराज ट्रायल कोर्ट में हुए पेश, आरोपी, मृतक की बातचीत का ऑडियो गवाह को सुनाया, आरोपी आनंद गिरि, मृतक नरेंद्र गिरी का ऑडियो सुनाया, कोर्ट में 31 मई को मामले में अगली सुनवाई होगी, आनंद गिरि ने कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी की मांगी अनुमति, चित्रकूट जेल में बंद है आरोपी स्वामी आनंद गिरी, CBI ने आनंद गिरि के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, CBI चार्जशीट के आधार पर कोर्ट में ट्रायल चल रहा।

प्रयागराज – इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, MLA अब्बास अंसारी की याचिका पर हुई सुनवाई, हिस्ट्रीशीट खोले जाने की चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई, HC ने अब्बास की याचिका पर सुनवाई कर मांगा जवाब, राज्य सरकार से 3 सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश, 22 जुलाई को मामले में होगी अगली सुनवाई, गाजीपुर में 2022 में अब्बास की हिस्ट्रीशीट खोली गई।

कानपुर – विधायक इरफान सोलंकी से जुड़ी बड़ी खबर, इरफान सोलंकी मामले में वादिनी ने SC से लगाई गुहार, मामले में जल्दी फैसला करवाए सरकार- वादिनी, वादिनी ने SC, हाईकोर्ट, जिला जज को लिखा पत्र।

कानपुर – खझौली मोड़ पर बनी मार्केट में लाखों की चोरी, मार्केट से चोरों ने पार किया लाखों का सामान, नरवल थाना क्षेत्र के पाली चौकी क्षेत्र का मामला।

बस्ती – BJP चुनाव कार्यालय पहुंचे BJP प्रवक्ता मनीष शुक्ला, बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मनीष ने मुलाकात की, हम यूपी में 80 सीटों पर जीत दर्ज कर रहे – मनीष, सभी बूथों पर हमारे नेता, कार्यकर्ता लगे हैं – मनीष।

बदायूं – बदायूं में भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, तेज रफ्तार रोडवेज बस और टेंपो में टक्कर, हादसे में 2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, टेंपो सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, उझानी कोतवाली क्षेत्र के करुआ पुल के पास हादसा।

प्रतापगढ़ – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रतापगढ़ पहुंचे, केपी कॉलेज के मैदान में उतरा हेलीकाप्टर, मंच पर इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद।

प्रतापगढ़ – सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संबोधन, सरकार ने जानबूझकर पेपर रद्द करवाए हैं-अखिलेश, जिससे इनको नौकरी न देनी पड़ जाए-अखिलेश यादव।

बदायूं – बदायूं में भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, तेज रफ्तार रोडवेज बस और टेंपो में टक्कर, हादसे में 2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, टेंपो सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, उझानी कोतवाली क्षेत्र के करुआ पुल के पास हादसा।

ऋषिकेश – एम्स की चौथी मंजिल पर गाड़ी ले जाने का मामला, जांच के लिए एसएसपी देहरादून एम्स पहुंचे, एम्स निदेशक और सुरक्षा इंचार्ज के साथ बैठक होगी, एसएससी देहरादून ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सिद्धार्थनगर – गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन, सिद्धार्थनगर में अमित शाह की जनसभा, जगदंबिका पाल के लिए अमित शाह कर रहे प्रचार।

सहारनपुर – नौकरी करने के लिए गया युवक म्यांमार में फंसा, युवक को वापस बुलाने की परिजनों ने मांग की, परिजनों ने पीएम मोदी, CM योगी से लगाई गुहार, थाईलैंड बताकर युवक को म्यांमार ले जाया गया, युवक से फैक्ट्री में 18-18 घंटे काम कराया जा रहा, सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र का 1 युवक विदेश में फंसा।

मुरादाबाद में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, भीषण आग लगने का वीडियो हुआ वायरल, थोड़ी दूरी पर खड़ी कार आग की चपेट में आई, गलशहीद थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में लगी आग।

बांदा – दर्शनार्थियों से भरी ऑटो और ट्रक में जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल 2 लोगों की मौत, हादसे में ऑटो सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा के पास की घटना।

सुल्तानपुर – मां मेनका गांधी के प्रचार के लिए पहुंचे वरुण गांधी, सुल्तानपुर में नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं वरुण गांधी, मां परमात्मा के बराबर शक्ति होती है- वरुण गांधी, सभी साथ छोड़ देते हैं लेकिन मां नहीं छोड़ती- वरुण, आज मैं मां के लिए समर्थन मांगने आया हूं- वरुण, मां को सुल्तानपुर में लोग माताजी कहते हैं – वरुण, कई जगह बड़े-बड़े करिश्माई लोग चुनाव लड़ रहे- वरुण।

मिर्जापुर – बसपा अध्यक्ष मायावती मिर्जापुर पहुंचीं, जनसभा को संबोधित करेंगी मायावती, BSP प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा।

मिर्जापुर – बसपा अध्यक्ष मायावती का बयान, बसपा अकेले चुनाव लड़ रही है- मायावती, कांग्रेस गलत नीतियों के चलते सत्ता से बाहर-मायावती, बीजेपी ने पूंजीपतियों को मालामाल बनाया- मायावती।

मेरठ – 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का आरोप,टीचर की पिटाई से परेशान थी, क्लासमेट के साथ बैठने पर टीचर ने छात्रा को पीटा. परिजनों और रिश्तेदारों ने स्कूल का घेराव किया, क्लास टीचर पर बेरहमी से पिटाई का आरोप, टीचर की पिटाई करने की घटना CCTV में क़ैद, कंकरखेडा क्षेत्र के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल का मामला।

मेरठ – घास काट रहे बुजुर्ग को सांप ने काटा, उपचार के दौरान बुजुर्ग की हुई मौत, भावनपुर के हसनपुर कदीम की घटना

मेरठ – नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका, थाना सरधना क्षेत्र के पाली गांव का मामला।

शाहजहांपुर – स्टेडियम के अंदर कोच पर हमला, कोच और खिलाड़ियों के साथ मारपीट, महिला खिलाड़ियों पर कमेंट करने पर विवाद, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, थाना रोजा के श्री जदुनाथ सिंह स्टेडियम की घटना।

सोनभद्र – पुलिस ने चेंकिग के दौरान 1 लाख रूपये किए बरामद, चेकिंग के दौरान कार से बरामद रुपये को किया सीज, चालक रुपयों से सम्बंधित कोई कागज नहीं दिखा पाया, एफएसटी टीम और पुलिस को चेकिंग के दौरान सफलता, शक्तिनगर थाना क्षेत्र के तेलगवां बॉर्डर का मामला।

जौनपुर – सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, ये चुनाव आने वाली पीढ़ी के लिए भी है-अखिलेश, इस चुनाव में संविधान मंथन होने जा रहा-अखिलेश, गठबंधन के लोग संविधान बचाना चाहते हैं-अखिलेश, बीजेपी के लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं-अखिलेश।

संतकबीरनगर – गृहमंत्री अमित शाह संतकबीरनगर पहुंचे, जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह, जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में जनसभा।

संतकबीरनगर – संतकबीरनगर में गृह मंत्री अमित शाह का बयान, 5वें चरण के आकंड़े में 300 पार जा रहे हैं-अमित शाह, कांग्रेस 40,सपा 4 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी-शाह,‘कांग्रेस,सपा ने राम मंदिर मुद्दे को लटका कर रखा था’ ,‘ब मोदी पीएम बने तभी प्रभु राम को स्थापित किया’,पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है हम लेकर रहेंगे-शाह,‘विपक्ष SC-ST का आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं’,पिछड़ों का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता-अमित शाह,‘राहुल,अखिलेश चुनाव बाद छुट्टी मनाने विदेश चले जाएंगे’,मोदी जी जवानों के बीच दीवाली मानते हैं-अमित शाह।

गोंडा – अंतर्जनपदीय लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़, पुलिस से मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से दो लुटेरे घायल, चोरी,लूट की कई घटनाओं में चल रहे थे वांछित, लुटेरों के पास मिले सोने-चांदी के कई सामान, बंदरेबाबा से चचरी जाने वाली रोड की घटना

बरेली – ट्रक की चपेट में आने से युवती गम्भीर घायल, इलाज के दौरान सीएचसी में हुई मौत, घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बहेड़ी थाना क्षेत्र के मंडी समिति के पास की घटना।

देवरिया- चौकी इचार्ज की पिटाई से युवक की मौत का मामला, दबंग दारोगा वीरेन्द्र कुशवाहा अभी भी फरार, दो दिन बाद भी बरहज पुलिस के हाथ खाली, SP संकल्प शर्मा ने मामले में लिया था बड़ा एक्शन, दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कराया था, देवरिया के बरहज क्षेत्र के सतराव गांव का मामला।

जालौन – व्यक्ति को गोली मारने वाले आरोपियों को सजा, दो आरोपियों को 10-10 साल कारावास की सजा, दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड, कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहरगांव का मामला

गाजियाबाद – BJP पार्षद की गिरफ्तारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन, गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने किया प्रदर्शन, गिरफ्तारी के विरोध में सीपी से मिलने की कोशिश, पुलिस ने जिला मुख्यालय के बाहर रोका, पार्षदों और पुलिस के बीच हुई जमकर बहस।

फर्रुखाबाद -महिला सिपाही ने पीड़िता के साथ की मारपीट,महिला ने ससुराली जनों पर लगाया था आरोप ,महिला ने आरोप लगाकर दिया था प्रार्थना पत्र,महिला सिपाही पर जबरन समझौता कराने का आरोप, फतेहगढ़ के परिवार परामर्श केंद्र का मामला।

अलीगढ़ – फ्लैट में एक युवक ने की आत्महत्या, कर्ज के चलते परेशान था मृतक युवक, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना सिविल लाइन इलाके का मामला

बिजनौर – शाहनवाज हत्याकांड के आरोपी को उम्रकैद की सजा, जिला कोर्ट के अंदर हुए हत्याकांड के आरोपी को सजा, अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी सुमित को सुनाई सजा, जिला बिजनौर कोर्ट में हुआ था शाहनवाज हत्याकांड।

बलिया – बिहार कैबिनेट मंत्री अश्विनी चौबे का बयान, अखिलेश यादव के फिल्म वाले बयान पर बोले, मैं भृगु ऋषि की धरती से कह रहा हूं- अश्विनी चौबे, इसको पंडित का श्राप नहीं समझना- अश्विनी चौबे, मैं परशुराम का वंश का हूं- मंत्री अश्विनी चौबे, मैं कर्मकांडी ब्राह्मण हूं – मंत्री अश्विनी चौबे।

दिल्ली – 5वें चरण में देश में 62.2 फीसदी वोटिंग हुई, चुनाव आयोग ने 5वें चरण का आंकड़ा जारी किया, उत्तर प्रदेश में 5वें चरण में 58.02 प्रतिशत वोटिंग।

दिल्ली – दिल्ली लोकसभा चुनाव को लेकर बोलीं सोनिया गांधी, दिल्ली वासियों ये बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है-सोनिया, ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है-सोनिया, यह चुनाव बेरोज़गारी, महंगाई पर लड़ा जा रहा-सोनिया, आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है-सोनिया, आपका वोट रोज़गार बनाएगा, महंगाई कम करेगा-सोनिया, आपका वोट महिलाओं को सशक्त करेगा-सोनिया गांधी, दिल्ली की सातों सीटों पर विजयी बनाइएं-सोनिया गांधी।

ओडिशा – ओडिशा के पुरी में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, नवीन पटनायक सरकार पर सीएम ने बोला हमला, बीजू जनता दल सरकार नौकरशाहों से घिरी- सीएम, सत्ता का संचालन जनप्रतिनिधियों से होना चाहिए- CM, ‘जनप्रतिनिधियों से सत्ता संचालन सही लोकतंत्र का प्रतीक।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp