Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

अवध सूत्र न्यूज़

लखनऊ- प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से होंगी शुरू, आज वाणिज्य व हिंदी विषय का होगा इम्तिहान, उत्तर प्रदेश में कुल 8265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, 10वीं में 29 लाख 47 हजार 311 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 12वीं की परीक्षा में 25 लाख 77 हजार 997 छात्र-छात्राएं , यूपी बोर्ड परीक्षा निगरानी के लिए 5 कंट्रोल रुम बने, शिकायत के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए, परीक्षा केंद्रो पर CCTV कैमरे की व्यवस्था की गई है, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार का बयान, 12 दिनों में ये परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी- दीपक, 9 मार्च को यूपी बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होंगी- दीपक, नकलविहीन परीक्षाएं कराने की तैयारी-दीपक कुमार।

Advertisement Box

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, सीएम के दो दिवसीय गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन आज, आज कई कार्यक्रमों में सीएम योगी होंगे शामिल, नए आयकर भवन के लोकार्पण में शामिल होंगे सीएम, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण भी होंगी शामिल, दोपहर 2.30 बजे सिविल लाइन्स में है कार्यक्रम, 1,040 करोड़ की 20 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास , सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों को प्रमाण पत्र वितरण, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गोरखपुर में कार्यक्रम, सुबह 10 बजे गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कार्यक्रम।

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर किया पोस्ट, यूपी बोर्ड के परिक्षार्थियों को परीक्षा की दी शुभकामनाएं, परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को बधाई- सीएम, ‘भरपूर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा रूपी उत्सव में प्रतिभाग करें’, मां सरस्वती की कृपा आपको प्राप्त हो- मुख्यमंत्री योगी, ‘सभी को अपेक्षानुकूल परिणाम मिले, इस हेतु ढेरों मंगलकामनाएं।

लखनऊ- राजधानी में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, राजधानी की सड़कों पर छाया घना कोहरा, घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी हुई कम, कोहरे के चलते सड़कों पर लाइट जलाकर चल रहे वाहन।

वाराणसी- आज वाराणसी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, PM नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा , 14316 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात , 36 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण,शिलान्यास, बनास डेयरी का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण।

सहारनपुर- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज सहारनपुर पहुंचेंगी, प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी आनंदीबेन पटेल, मां शाकंभरी विवि के प्रथम दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, दीक्षांत समारोह का जनमंच सभागार में होगा कार्यक्रम।

गोरखपुर- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दौरा आज, नए आयकर भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगी, आयकर विभाग के नए आयकर भवन के लोकार्पण, CM योगी की उपस्थिति में होगा लोकार्पण कार्यक्रम, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद, नए भवन में प्रधान आयकर आयुक्त भी बैठेंगे।

अयोध्या- कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम आज आएंगे अयोध्या, केएस ईश्वरप्पा आज अयोध्या के दौरे पर रहेंगे, कर्नाटक BJP की 18 सदस्यीय टीम आज आएंगी, रामलला के दर्शन पूजन करने आएंगे केएस ईश्वरप्पा, सुबह 10.30 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचेंगा विमान।

झांसी- जिले में सड़क हादसे से तीन लोगों की मौत, अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवारों को कुचला, 2 लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सीपरी बाजार के पहुज नदी पुल की घटना।

मुज़फ्फरनगर- पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से विभाग में हड़कंप, थाने लाए गए मारपीट के आरोपी की बिगड़ी हालत, हॉस्पिटल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित, आनन फानन में हॉस्पिटल पहुंचे पुलिस अधिकारी, पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत होने की जताई आशंका, थाना चरथावल क्षेत्र के बलवा खेड़ी का मामला।

अमेठी- जिले में आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का होगा आगमन, सरकार के कई मंत्री और वीआईपी का होगा आगमन, 6 दर्जन से अधिक मंत्री व वीआईपी का होगा आगमन, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के नये आवास का गृहप्रवेश आज, कार्यक्रम से पूर्व स्मृति इरानी के आवास में पूजा पाठ शुरू, सांसद स्मृति इरानी अपने घर में पूजा पाठ के बाद करेंगी प्रवेश।

शाहजहांपुर- वैवाहिक कार्यक्रम में युवक की गोलीमार हत्या, नगर पालिका अध्यक्ष के भाई ने मारी गोली, मुम्बई से शादी में शामिल होने आया था मृतक , कार्यक्रम में किसी बात को लेकर हुआ था विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, थाना जलालबाद के सुल्तानपुर गांव की घटना।

देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, सुबग 9.30 से 10.15 बजे तक करेंगे शासकीय कार्य, 10.30 बजे हल्द्वानी से हेली सेवा का करेंगे फ्लैग ऑफ, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए होगी हेली सेवा।

दिल्ली- स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे प्रतिनिधी सम्मेलन, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का सम्मेलन करेंगे , सपा से इस्तीफा दे चुके हैं स्वामी प्रसाद मौर्य, 7:21 AM 2/22/2024सुबह 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

ममता बनर्जी का एक और दांव ने चुनावी माहौल से पहले बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में पुरोहितों और इमामों को मिलने वाले भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब यह भत्ता 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला धार्मिक कार्य करने वाले लोगों को आर्थिक सहयोग देने के लिए लिया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव तारीखों की घोषणा से पहले यह कदम चुनावी रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में धार्मिक समुदायों का बड़ा वोट बैंक है। अगर चाहें तो मैं इसे अख़बार स्टाइल हेडिंग और 5-6 लाइन की न्यूज़ कॉपी में भी बना सकता हूँ, जैसा आप अक्सर अपने अखबार के लिए बनवाते हैं। 📰

WhatsApp