Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

अवध सूत्र हिंदी दैनिक समाचार पत्र

लखनऊ – मंत्री,विधायकों का काफिला अयोध्या के लिए रवाना,आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे मंत्री,विधायक,विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी जा रहे अयोध्या,RLD के सभी विधायक भी रामलला के दर्शन करेंगे,परिवहन विभाग की लग्जरी बसों से जा रहे अयोध्या ,विधान भवन से शुरू हुई अयोध्या धाम की यात्रा,11.30 बजे अयोध्या पहुंचेगा मंत्री,विधायकों का काफिला, दोपहर 12.30 बजे तक हनुमानगढ़ी में करेंगे पूजा,हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद रामलला के दर्शन करेंगे,3.15 बजे अयोध्या से लखनऊ के लिए होंगे रवाना, सीएम योगी और दोनों डिप्टी CM साथ में करेंगे दर्शन।

Advertisement Box

पुणे- गीताभक्ति अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में सीएम योगी, गीताभक्ति अमृत महोत्सव’ में सीएम का संबोधन, सभी पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ-सीएम, गीताभक्ति अमृत महोत्सव’ का भव्य आयोजन-सीएम,ये महोत्सव गोविंद देव गिरि महाराज जी का आशीर्वाद-सीएम, यहां आना मेरा सौभाग्य है-सीएम योगी आदित्यनाथ, सभी को संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है-सीएम योगी, मुगलों से हमारी पहचान नहीं – सीएम योगी ,शिवाजी महाराज ने औरंगजेब को चुनौती दी-सीएम, शिवाजी महाराज से हमारी पहचान-सीएम योगी , भक्ति की शक्ति से दुश्मनों को चुनौती-सीएम।

लखनऊ- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि आज,सीएम योगी ने पुण्यतिथि को लेकर एक्स पर किया पोस्ट ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जीवन समर्पित किया-सीएम,’अंत्योदय’ के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया-सीएम,उनके जीवन का हर क्षण देश के उत्थान में व्यतीत हुआ-सीएम,आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि-सीएम।

संभल- कल्कि भगवान मंदिर का 19 फरवरी को शिलान्यास होगा,PM नरेंद्र मोदी कल्कि भगवान मंदिर का शिलान्यास करेंगे,कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संभल पहुंच रहे हैं,कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा,कल 1बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल पहुंचेंगे,कार्यक्रम स्थल का CM योगी आदित्यनाथ करेंगे निरिक्षण,पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देंगे दिशा निर्देश, एचौड़ा कम्बोह में कराया जा रहा कल्कि मंदिर का शिलान्यास।

अम्बेडकरनगर- समीक्षा अधिकारी,सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 की परीक्षा , 59 केंद्रों पर दो पालियों में 26496 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा,UP लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षा, सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे , 9.30 बजे से पहली पाली,2.30 बजे से दूसरी पाली की परीक्षा।

मेरठ- भाजपा पार्षद ने PVVNL अवर अभियंता को दी धमकी, बिजलीघर के गेट पर सिर काटकर लटकाने की धमकी दी, बिजली आपूर्ति बाधित होने पर बिजलीघर पहुंचे थे पार्षद,आरोपी ने दलित इंजीनियर को जातिसूचक गालियां भी दी,बीजेपी पार्षद राजीव काले, 4 साथियों पर मुकदमा दर्ज हुआ,ब्रह्मपुरी के शारदा रोड स्ठित बिजलीघर की है वारदात।

शाहजहांपुर- ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार ,1 की मौत, 5 लोग गंभीर घायल, गंगा स्नान के लिए जा रहा था परिवार,घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, थाना निगोही के मिश्रीपुर गांव के पास हुआ हादसा।

मेरठ – 3 दिन पहले मिले युवक के सिर कटे शव का मामला, 500 CCTV खंगालने पर भी पुलिस को सुराग नहीं मिली,1 हजार से ज्यादा मोबाइल नंबर्स की लोकेशन ली गयी, दूर से कत्ल कर बोरे में भरकर फेंकी गई युवक की लाश,सिर कटे मामलों को खोलने में पहले से फेल है मेरठ पुलिस, लिसाड़ी गेट के दो, लाल कुर्ती का एक मामला अभी पेंडिंग, लिसाड़ीगेट के आमिर गॉर्डन में 3 टुकड़ों में मिला था शव।

मेरठ – गैंगस्टर रविन्द्र भूरा हत्याकांड के सभी आरोपी बरी, 18 साल बाद अदालत के फैसले से आरोपी बरी हुए,रविन्द्र भूरा, उसके भतीजे, सिपाही की हुई थी हत्या, 2006 में कोर्ट परिसर में हुआ था रविन्द्र पर हमला, केस के विवेचक ने आरोपियों की शिनाख्त नहीं कराई, शवों से निकली गोलियों की फोरेंसिक रिपोर्ट तक नहीं,कमजोर विवेचना के चलते पक्षद्रोही हो गये सभी गवाह, दर्ज हुए पुलिस केस में पुलिस को ही सबूत नहीं मिले।

देहरादून- प्रदेश के दुग्ध समितियों में शासन ने नियुक्त किये सदस्य, नियुक्ति का मकसद प्रदेश में दुग्ध विकास को बढ़ावा देना है , पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शासन को इसके निर्देश दिये थे , अब प्रत्येक जिले में प्रबन्ध समितियां अस्तित्व में आ गई है , सदस्य नियुक्त होने से दुग्ध विकास में नए आयाम खुलेंगे , शासन ने ऊधम सिंह नगर में राम कुमार सदस्य नियुक्त, हरिद्वार दुग्ध समिति में सचिन कुमार को किया नियुक्त,चमोली में महेंद्र सिंह कुवंर,चंपावत कृष्णा नंद जोशी नियुक्त, देहरादून ग्रामीण में शीतल कुमार नौटियाल सदस्य नियुक्त, अल्मोडा में हरीश लाल के लिए सदस्य नामित किये गए,पौड़ी में सत्य राज सिंह नेगी को सदस्य नामित किया है , मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी नामित सदस्यों को शुभकामनाएं दी, सभी समितियां दुग्ध विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करेंगे-मंत्री।

दिल्ली- द्वारका मोहन गार्डन इलाके में एक घर पर लगी आग, मौके पर दमकल की चार गाडियां आग बुझाने में जुटीं, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, फिलहाल आग लगने की वज़ह साफ नहीं हो पाई है, आग में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं आई है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp