Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में केटीएम बाइक ने युवती को मारी टक्कर, ऑन द स्पॉट मौत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में केटीएम बाइक ने युवती को मारी टक्कर, ऑन द स्पॉट मौत

अवध सूत्र न्यूज़
ग्रेटर नोएडा वेस्ट : बिसरख कोतवाली क्षेत्र में थोड़ी देर पहले एक बड़ा हादसा हुआ है। एक युवती को केटीएम बाइक ने टक्कर मार दी। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। युवती की सड़क पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र का है।

कैसे और कब हुआ हादसा

Advertisement Box

बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि यह पूरी घटना शाम 6:00 बजे की है। बिसरख थाना क्षेत्र के 130 मीटर रोड पर सड़क पार करते समय मिल्क लच्छी गांव के पास यह हादसा हुआ। सड़क पार करते समय युवती और केटीएम मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इस घटना में युवती की मौके पर मौत हो गई है।

केटीएम बाइक चालक भी घायल

अनिल राजपूत ने बताया कि हादसे में केटीएम बाइक चालक भी घायल हुआ है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। मौके पर पुलिस की मौजूद है। पुलिस के द्वारा मामले की जानकारी युवती के परिजनों को दी गई। जिसके बाद युवती के परिजन मौके पर आ गए हैं। इस मामले में बिसरख कोतवाली के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp