Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

अवध सूत्र हिंदी दैनिक समाचार पत्र

Advertisement Box

लखनऊ- घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति से लूट, 3 लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, धमकाकर हीरे व सोने की अंगूठी और ब्रेसलेट लूटा, अलमारी में 15 हजार रूपए भी बदमाशों ने लूटा, बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देकर लूटेरे फरार, थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के घासमंडी बाबा बालकपुरम इलाके की घटना.

 

लखनऊ- उत्तरप्रदेश राज्य कैबिनेट की बैठक आज, सीएम योगी की अध्यक्षता में होगी बैठक, मंगलवार शाम चार बजे होगी कैबिनेट बैठक, सीएम आवास में होगी बैठक.

 

मेरठ – अफसरों के अकाल में बेबस विकास प्राधिकरण, बिना वीसी के पटरी से उतरा प्राधिकरण का काम, वीसी अभिषेक पांडेय गये विदेश, नया वीसी नहीं, नीतिगत फैसले करने में नाकाम है अधीनस्थ अफसर, प्राधिकरण सचिव भी रिटायरमेंट के करीब खड़े है, CTP रिटायर, शासन ने नही भेजा नया अधिकारी, MDA नगर नियोजक के पास मुजफ्फरनगर भी है, सहायक नगर नियोजक की सीट महीनों से खाली, मुख्य अभियंता, तहसीलदार भी प्राधिकरण में नही, अधीक्षण अभियंता पर ही मुख्य अभियंता का प्रभार, करीब 2 साल से बिना तहसीलदार के है प्राधिकरण, एक-एक अफसर के पास 2 से 3 क्षेत्रों तक का प्रभार, इन्वेस्टर्स समिट में आये निवेशकों की कौन सुनेगा ?, जिले की महायोजना का काम भी अटक चुका है, जिले की कई परियोजनाओं में वीसी का रोल जरूरी, RRTS, कई एक्सप्रेस-वे मेरठ में निर्माणाधीन है.

 

लखीमपुर- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का लखीमपुर दौरा, लखीमपुर के देवकली में 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, आज देवकली में प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव मिशन 2024 की तैयारियों में जुटे, आज प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन करेंगे अखिलेश यादव, आज इसी कार्यक्रम में शामिल होंगे अखिलेश यादव, यूपी के 80 लोकसभा क्षेत्रों में सपा का प्रशिक्षण शिविर, प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत लखीमपुर खीरी से हो रही.

 

अमरोहा – बदनसिंह बद्दो के ‘तन्ना’ पर शासन का शिकंजा, राज्य सरकार ने तलब किया राहुल तन्ना का मामला, शासन के सक्रिय होते ही खुली तन्ना की हिस्ट्रीशीट, पुलिस ने राहुल तन्ना को गुंडा एक्ट में निरूद्ध किया, तन्ना को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी मेरठ पुलिस, 5 लाख के इनामी गैंगस्टर बद्दो का पुराना साथी है तन्ना, 2011 में जिला पंचायत सदस्य की तन्ना ने की थी हत्या, मेरठ की सनसनीखेज हत्या में बद्दो का साथी है तन्ना, जानलेवा हमले में हुई थी राहुल तन्ना की गिरफ्तारी.

 

अम्बेडकरनगर- दबंग महिला का एक और वीडियो वायरल, जमीन के ब्रोकर की पिटाई करते वीडियो वायरल, महिला की जमीन में दलाली मांगने का ब्रोकर पर आरोप, कल अपनी जमीन बेचने गई थी महिला, जमीन बिक्री में खलल डालने पहुंचे ब्रोकर को महिला ने कूटा, उपनिबंधक कार्यालय में कल चला था जमकर बवाल, महिला ने ब्रोकर के विरुद्ध थाने में दी तहरीर, उपनिबंधक कार्यालय अकबरपुर परिसर का वीडियो.

 

बस्ती – नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई जा रही आशंका, सब्जी लेने घर से बाजार गई थी लड़की, नाबालिग लड़की के शरीर पर चोट के पाए गए निशान, गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस, मोनू साहनी नाम के आरोपी से पुलिस कर रही पुछताछ, आरोपी के घर और स्कूल के बीच मिली लाश, पूछताछ के बाद अन्य आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्तार, गौर थाना के बिरऊपुर चौराहे के पास मिला शव.

 

रायबरेली- प्राइवेट हॉस्पिटल से भी महंगा जिला अस्पताल में करते हैं इलाज, मार्ग दुर्घटना में घायल बालक के दोनों पैर टूटे, ऑपरेशन के नाम पर पीड़ित परिवार से मांगे 25 हजार रुपए, रुपए न देने पर ऑपरेशन न करने की बात कही, डॉक्टर को देने के लिए पीड़ित परिवार के पास नहीं है रुपए, बीते 4 दिनों से जिला अस्पताल में एडमिट है बालक, गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के सताव का रहने वाला है पीड़ित, परिजनों ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से लगाई गुहार, रायबरेली के जिला अस्पताल में तैनात हैं डॉ डी पी सरोज.

 

बागपत- BJP के पूर्व विधायक त्रिपाल धामा हत्याकांड का मामला, त्रिपाल हत्याकांड मामले में तीन अरोपी हुए दोषमुक्त, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान तीनों को किया दोषमुक्त, दो हत्या आरोपियों की पत्रावली कोर्ट में है विचाराधीन, गोलियों से भूनकर की गई थी पूर्व विधायक की हत्या, 8 जनवरी 2012 में हुई थी पूर्व विधायक की हत्या, बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव का मामला

 

जौनपुर- बोलेरो गाड़ी की चपेट में आया बाइक सवार , हादसे में 4 वर्षीय मासूम की मौत, पिता हुआ गंभीर रूप से घायल, दवा दिलाने आया था बदलापुर, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर कस्बे का मामला.

 

सोनभद्र- अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, हादसे में ई रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत, स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ की घटना.

 

उन्नाव- तेज रफ्तार डंपर ने मजदूर को रौंदा, मौत, दुर्घटना के बाद साथियों ने पहुंचाया सीएचसी , सीएचसी के डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया, ईट भठ्ठे पर मजदूरी करने पैदल जा रहा था युवक, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम, सूचना के 3 घण्टे बीतने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गोटपाली गांव की घटना.

 

बुलंदशहर – बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घर के बाहर बैठा था युवक, घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, सरेआम फायरिंग से इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी, हमलावरों की पुलिस ने की शिनाख्त, थाना बीबीनगर स्थित नगर क्षेत्र की घटना.

 

आगरा – दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद, युवकों और महिलाओं में हुई मारपीट, पथराव में एक महिला हुई घायल, दोनों तरफ से जमकर चले लात घूंसे, मौके पर पुलिस, मामले की जांच में जुटी, थाना लोहामंडी के जयपुर हाउस का मामला.

 

आगरा – शराब के नशे मे शादी समारोह मे झगड़ा , एक युवक को लात घूसों से किया घायल, घायल युवक ने थाने में दी तहरीर, जैतपुर के गढी रमपुरा गांव का मामला.

 

झांसी – वन विभाग की टीम ने चीता को निकाला , 24 घंटे के बाद बोरवेल में फंसा था चीता, टीम ने चीते को पिंजरे में बंद कर कानपुर भेजा, गांव वाले रात भर देते रहे पहरा .

 

जोशीमठ- हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर हादसे का मामला, अटलाकुड़ी में लापता महिला तीर्थयात्री का शव बरामद, शव करीब 40 फीट नीचे बर्फ के नीचे दबा मिला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में हुआ पोस्टमार्टम, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा गया , ग्लेशियर के खिसकने से कमलजीत कौर हो गई थी लापता.

 

कोटद्वार- यूपी सें पहुंच रही हैँ हजारों कुंतल पॉलिथीन , राज्य सरकार ने कागजी तौर पर लगाया है पूर्ण प्रतिबंध, प्रतिबन्ध कें बावजूद धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही पॉलिथीन, यूपी, दिल्ली के कई जिलों से चोरी-छिपे पहुंच रही पॉलिथीन।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp