Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चार बच्चों वाले रवि किशन दो बच्चों का बिल लाएंगे:बोले- मैं संसद में यह बिल आने वाली पीढ़ियों के लिए लाने जा रहा हूं; अभी किसके कितने बच्चे हैं, इस चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

चार बच्चों वाले रवि किशन दो बच्चों का बिल लाएंगे:बोले- मैं संसद में यह बिल आने वाली पीढ़ियों के लिए लाने जा रहा हूं; अभी किसके कितने बच्चे हैं, इस चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए

यूपी में योगी सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का मसौदा तैयार किया है। सरकार ने इस कानून पर पब्लिक से सुझाव मांगे हैं। इसके बाद से देशभर में जनसंख्या नियंत्रण के तरीकों पर बहस छिड़ गई है। योगी के गढ़ गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने भी 2019 में संसद में जनसंख्या नियंत्रण का प्राइवेट बिल पेश किया था। दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में उन्होंने इस बिल के साथ ही यूपी से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। पढ़िए…

Advertisement Box

लोकसभा सत्र में जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट बिल लाने वाले है?
मैं अभी इस बिल के बारे में कुछ नहीं बोल सकता। क्योंकि अभी ये मेरी प्रॉपर्टी नहीं है। जब भी कोई सांसद प्राइवेट बिल लेकर आता है तो वो प्रॉपर्टी संसद की होती है। इस बिल को मैंने 2019 में जमा किया था। अब उस पर चर्चा के लिए मुझे 23 जुलाई की तारीख मिली है। मैं 23 जुलाई को जब बिल की कॉपी जमा करवा दूंगा। उसके बाद ही मैं कुछ बता पाऊंगा।

आपके खुद के 4 बच्चे हैं और आप जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की वकालत कर रहे हैं ऐसा क्यों?
मैं ये सब आने वाली पीढ़ियों के लिए कर रहा हूं। इन बातों पर जो विरोधी बोल रहे हैं, उन लोगों को भी ये सोचना चाहिए कि ये बिल उनके बच्चों के भविष्य के लिए है। आपके कितने बच्चे हैं या आप खुद कितने भाई-बहन हैं। इस चक्कर में न पड़ कर हमें भविष्य को देखना है। जैसे चीन ने अपने आप को मजबूत कर लिया है। 2019 में प्रधानमंत्री ने लाल किले से एक मैसेज दिया था कि आने वाले समय में जनसंख्या का एक बड़ा विस्फोट होगा।

कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए है ये?
ये बिल मैंने 2019 में लगाया था। ये कोई आज का मामला नहीं है। उसके बाद कोरोना आ गया था। अब भी मुझे लगता है कि विरोधी लोग तो संसद में हंगामा जरूर करेंगे और शायद ये लोग संसद को चलने ही न दें। इस बिल को तैयार करने में मैंने काफी मेहनत की है। इस 23 जुलाई को मेरी ओर से कुल तीन बिल आने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध कम क्यों नहीं हो रहे हैं?
आज के दिन उत्तर प्रदेश 24 से 25 करोड़ की आबादी का एक बड़ा राज्य है। उसमें कई बार घटनाएं होती हैं। लेकिन योगी सरकार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए बेहद सख्त कदम उठाए हैं। बदमाशों के अंदर सरकार का खौफ बैठा हुआ है। बदमाश तो राज्य को छोड़कर भाग रहे हैं।

यदि यूपी के किसान इतना खुश हैं तो वो 7 महीने से दिल्ली बॉर्डर पर क्यों बैठे रहे हैं?
ये तो एक राजनीति है वो राजनीति जो किसान आंदोलन में चल रही है। उसे सभी जानते हैं कि जो किसान धरने पर बैठे हैं वो कितने पीड़ित हैं। मैं आपको बता दूं कि पूरे उत्तर प्रदेश का किसान बेहद खुश है। धरना देने वाले किसानों का तो एक अलग ही मामला है। सरकार ने बार बार बातचीत का निमंत्रण भी दिया है।

प्रियंका गांधी के लखनऊ में रहने से प्रदेश की राजनीति पर क्या फर्क पड़ेगा?
प्रियंका गांधी UP आ रही हैं उनका यहां पर स्वागत है। गांधी परिवार आजादी के समय से भी काफी पुराना परिवार है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि 2022 में भाजपा सरकार फिर से बनेगी।

उतर प्रदेश में ओवैसी के आने से क्या मुसलमान वोट आपस में बंटेगा?
ओवैसी UP में आकर क्यों बोलेंगे कि उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए क्या किया है? भाजपा के पास जनता को बताने के लिए बहुत कुछ है। हमारी सरकार पूरे 5 सालों का लेखा जोखा जनता के सामने रखेगी जो अब आने वाले विधानसभा में जनता को बताएंगे। पूरा प्रदेश चुनाव के लिए तैयार है।

पिछले चुनाव में किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया, इस चुनाव में नुकसान हो सकता है?
भारतीय जनता पार्टी में कई बड़े मंत्री मुस्लिम समुदाय से हैं। हमारे PM व CM के दिल और दिमाग में ऐसी कोई बात नहीं है। मुस्लिम जनता भी ये जानती है कि जब से भाजपा का शासन आया है, तब से यहां पूरी तरह सुरक्षित है अलग से भी सुरक्षा उन को दी जा रही है।

क्या आने वाले विधानसभा चुनावों में राम मंदिर का फायदा भाजपा को होगा?
मंदिर का मामला 500 सालों से चला आ रहा था। हमारी अपनी लड़ाई थी। पूरे देश के सौ करोड़ हिंदुओं की आस्था की बात है। यह तो मोदीजी के एजेंडे में था कि सनातन धर्म में हमारे भगवान को उनका घर मिलना चाहिए। अब मिल गया है। भाजपा के पास राम मंदिर के अलावा भी मुद्दे है। हम मंदिर को चुनावों में हथियार नहीं बनाएंगे। मंदिर का निर्माण केवल भगवान राम के लिए किया जा रहा है चुनाव के लिए नहीं।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp