Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर निगम ज़ोन-3 की बड़ी लापरवाही आई सामने

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

नगर निगम ज़ोन-3 की बड़ी लापरवाही आई सामने

नगर निगम ज़ोन-3 के अंतर्गत शिव नगर, कुमर गढ्ढा, भूतपुर खदरा, गैस प्लांट के पास गंदगी का अंबार है।

गैस प्लांट की तरफ़ से सीवर का गंदा पानी भी तालाब मे छोड़ दिया जाता है। जिससे तालाब में मच्छर,, पनपते हैं व इलाक़े में बदबू से लोगों का बुरा हाल है। रहाइशी इलाक़े में लोग इतना सब कुछ झेल रहे हैं।

Advertisement Box


वहाँ लोगों की सेहत पर इसका बुरा असर भी देखने को मिल रहा है। इलाक़े मे बच्चों पर गंदगी का बुरा असर  पड़ रहा है।
जबकि covid-19 जैसी महामारी का भी प्रकोप देश झेल रहा है!

लेकिन covid-19 जैसी महामारी म भी नगर निगम ज़ोन -3  के कान में जूं तक नहीं रेंगी। लेकिन किसी गरीब की गुमती ज़रूर दिखा जाती है। जी हाँ 16/05/2021 की सुबह, रविवार के दिन नगर निगम ,खदरा चुंगी, दीनदयाल नगर  मोड़ पर, बिजली के खम्बे के पीछे, नाली के ऊपर एक छोटी सी गुमती नगर निगम आकर तोड़ देती है,और हवाला ये देती है कि ये लोगों की सुविधा के लिए है, लोगों को आने जाने में दिक्कत थी। लॉकडाउन में सड़को पर तो यूँ भी सन्नाटा है, उसमें दिक्कत कैसी। उस गुमती से तो 5 लोग अपना परिवार चलाते थे,, क्या यही दिक्कत थी। मतलब नगर निगम ज़ोन-3  को गरीब की गुमती तो दिख जाती है।और बिना किसी सूचना के तोड़ भी देते हैं। लेकिन इतना बड़ा इलाका गंदगी में रह रहा है व बच्चों मे गंदगी से संक्रमड हो रहा है। नगर निगम ज़ोन-3 को क्यों नहीं दिखता। गंदगी से अगर किसी की मौत हो गयी तो क्या इसकी ज़िम्मेदारी नगर निगम लेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp