Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

8 घंटे के भीतर तीन सगे भाइयों ने तोडा दम, मृतकों की लाश उठाने को कोई तैयार नहीं

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की स्थिति भयंकर होते जा रही है। रोजाना प्रदेश के जिलों हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं, वहीं मौत के आंकड़े भी डराने वाले आ रहे हैं। रोजाना हजारों नए मरीजों की पुष्टि और मौत के आंकड़ों ने अस्पताल और श्मशान घाटों की व्यवस्था बिगाड़ दी है। अस्पताल में बेड के मरीज वेटिंग में हैं तो श्मशान में भी यही स्थिति बनी हुई है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से सामने आया है, जहां तीन सगे भाइयों की एक ही दिन मौत हो गई। इसके बाद पूरा मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है। आलम ऐसा है कि कोई उनकी लाश तक तो छूना नहीं चाहता। अंतत: परिजनों ने लावारिश लाश का अंमित संस्कार करने वालों को बुलाया और तीनों भाइयों की लाश को सौंप दिया।

Advertisement Box

मामला लखीमपुरखीरी के मोहल्ला शांतिनगर का है, जहां महज 8 घंटे के भीतर तीन सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया। बताया गया कि शुक्रवार को सबसे पहले एक भाई की मौत हुई, जिसके बाद दो भाइयों को अस्पताल ले जाया गया। पहले व्यक्ति की हुई मौत के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया और जैसे ही घर पहुंचे अस्पताल में भर्ती दो और भाइयों की मौत की खबर आ गई।

वहीं, अचानक तीन भाइयों की मौत से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है तो दूसरी ओर पूरे मोहल्ले में कोरोना का डर फैल गाया है। तीनों भाइयों की मौत कोरोना से होने की आशंका से मोहल्ले वालों ने मृतकों का शव छूने से इंकार कर दिया है। दोनों की मौत के बाद उन्हें जब पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तो पोस्टमार्टम करने से भी इनकार कर दिया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp