Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ की दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी, संजय निषाद का बड़ा ऐलान; बोले- आजमगढ़ को नहीं भूले हैं

संजय निषाद
संजय निषाद
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आजमगढ़ में बड़ा चुनावी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी आजमगढ़ की दो विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके अलावा आजमगढ़ मंडल की चार सीटों पर भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी है।

संजय निषाद ने कहा कि आजमगढ़ को न तो निषाद पार्टी भूली है और न ही वह खुद इस जिले को भूलने वाले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव में निषाद समाज के योग्य और मजबूत उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement Box

अतरौलिया में संवैधानिक अधिकार महासम्मेलन का आयोजन

अतरौलिया क्षेत्र के भोराजपुर स्थित कांटा वाली बाग में संवैधानिक अधिकार महासम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें निषाद समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पदयात्रा भी निकाली गई। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने कहा, “आजमगढ़ को न पार्टी भूली है, न मैं भूलने वाला हूं।” उन्होंने निषाद समाज के इतिहास और पहचान का जिक्र करते हुए कहा, “हम महाराजा गुह्यराज निषाद के वंशज हैं, छेड़ते नहीं, लेकिन छोड़ते भी नहीं।”

2022 के विधानसभा चुनाव का किया जिक्र

संजय निषाद ने 2022 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि अतरौलिया के प्रत्याशी को जिले में NDA गठबंधन के तहत सबसे अधिक वोट मिले थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन में निषाद पार्टी अपने हिस्से की सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। साथ ही निषाद समाज के योग्य और जिताऊ उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।

आजमगढ़ की सीटों पर बढ़ेगी राजनीतिक हलचल

निषाद पार्टी के इस ऐलान के बाद आजमगढ़ और आसपास की विधानसभा सीटों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी चुनाव में पार्टी किन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और गठबंधन में सीटों का बंटवारा किस तरह होगा, इस पर सबकी नजर रहेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp