Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएम योगी की माताजी सावित्री देवी के निधन पर शोक की लहर, धामी और पंकज चौधरी ने जताया दुख

मां सावित्री देवी के निधन
मां सावित्री देवी के निधन
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ/पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के 91 वर्ष की आयु में निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक व्याप्त है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त किया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होती है। मां का दुनिया से चले जाना परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

Advertisement Box

धामी ने बाबा केदारनाथ से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पंकज चौधरी ने भी जताई संवेदना

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

निजी दुख के बावजूद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी

माताजी के निधन की सूचना के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने युवा कल्याण और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता की। निजी जीवन में कठिन समय के बावजूद निर्धारित कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी को सार्वजनिक दायित्वों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

सावित्री देवी के निधन पर लगातार शोक संदेश सामने आ रहे हैं। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp