Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ओवैसी के साथ गठबंधन पर बोले चंद्रशेखर, INDIA गठबंधन के लिए भी खुले रखे दरवाजे

ओवैसी और चंद्रशेखर
ओवैसी और चंद्रशेखर
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन के बाद चंद्रशेखर आजाद ने आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कई अहम बयान दिए हैं। ओवैसी के साथ गठबंधन पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस फैसले के पीछे प्रदेश की जनता की भूमिका है। उन्होंने यह भी बताया कि ओवैसी से उनकी पहली मुलाकात एक दिन पहले ही हुई है।

INDIA गठबंधन के लिए खुले हैं दरवाजे

चंद्रशेखर ने INDIA गठबंधन को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए दरवाजे खुले हैं। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के बीच संभावित राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement Box

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उनकी लड़ाई सत्ता में बैठे लोगों से है और पार्टी जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार होंगे प्रमुख मुद्दे

चंद्रशेखर ने सरकार बनने पर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और महिलाओं के लिए क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही।चंद्रशेखर के बयानों से साफ है कि उनकी पार्टी एक तरफ नए राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश में है, वहीं दूसरी तरफ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। अब देखना होगा कि ओवैसी के साथ गठबंधन और INDIA गठबंधन को लेकर आने वाले दिनों में क्या तस्वीर सामने आती है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp