
समाज सुधार में ज्योतिबा फुले का योगदान अविस्मरणीय : केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित 7-कालिदास मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक समता, शिक्षा के प्रसार और नारी सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार और कार्य आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले न केवल महान समाज सुधारक थे, बल्कि एक प्रखर विचारक, लेखक और क्रांतिकारी दार्शनिक भी थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव और असमानताओं के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। विशेष रूप से स्त्री शिक्षा और समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान में उनका योगदान अतुलनीय है।
श्री मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा फुले के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।







