
APMP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान
लखनऊ। एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (APMP), लखनऊ की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक वरिष्ठ नाक, कान, गला विशेषज्ञ एवं अध्यक्ष डॉ. सी.वी. पाण्डे की अध्यक्षता में निराला नगर स्थित रेगनेन्ट होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. सी.वी. पाण्डे को संस्था का मानद संरक्षक एवं मार्गदर्शक चुना गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. एच.जी. जोशी द्वारा उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शॉल एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2026-27 के लिए घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक डॉ. सी.वी. पाण्डे, अध्यक्ष डॉ. एच.जी. जोशी, सचिव डॉ. मोहित सेठ, संगठन सचिव डॉ. एस.डी. सिंह, सांस्कृतिक सचिव डॉ. आलोक दीक्षित, कोषाध्यक्ष डॉ. नूतन श्रीवास्तव तथा उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. मो. इकराम खान, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार श्रंगारी एवं डॉ. टी.पी. दुबे शामिल हैं।
उपसचिव पद पर डॉ. ए.ए. सिद्धिकी, डॉ. दिव्यांशु श्रीवास्तव, डॉ. नीरव अरोरा एवं डॉ. पंकज श्रीवास्तव तथा सप्रेक्षक के रूप में डॉ. अमित श्रीवास्तव निर्वाचित किए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. ए.एस. खन्ना, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, डॉ. दीपक दीक्षित, डॉ. गुलशन राय गुप्ता (अतिथि सदस्य), डॉ. हरीश चन्द्र सिंह, डॉ. लुबना कमाल, डॉ. मनीषा भार्गव, डॉ. मो. इमरान खान, डॉ. मुकेश बंसल, डॉ. एन.डी. टहलियानी, डॉ. एन.के. मिश्रा, डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. सुनील खरे एवं डॉ. सुनील पाण्डे को नामित किया गया।
इस अवसर पर मानद संरक्षक डॉ. सी.वी. पाण्डे ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए संगठन को मजबूत करने तथा सदस्य संख्या बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. आलोक दीक्षित के संयोजन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी हुआ, जिसमें “वायलेंट ग्रुप” द्वारा आकर्षक गीतमाला प्रस्तुत की गई। शहर के कई चिकित्सकों ने भी अपने मधुर स्वरों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
अंत में सचिव डॉ. मोहित सेठ ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।






