
Written by
Bureau Report
94,000 मीट्रिक टन LPG के साथ दो गैस कैरियर आ रहे भारत
भारत का तिरंगा लगा हुए दो और एलपीजी के टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकल चुके हैं और अगले कुछ दिन में इनके भारतीय तटों पर पहुंचने की उम्मीद है।
इन जहाज पर देश के लगभग एक दिन के इस्तेमाल का रसोई गैस का भंडार है, एक आधिकारिक बयान में कहा गया,
‘दो एलपीजी जहाज BW TYR और BW ELM, जो लगभग 94,000 टन का एलपीजी कार्गो ले जा रहे हैं, सुरक्षित रूप से इस क्षेत्र से गुजर चुके हैं और भारतीय तटों की ओर बढ़ रहे हैं।








