Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी से बिहार जाली नोट सप्लाई का खुलासा, पटना में 4 तस्कर गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

यूपी से बिहार जाली नोट सप्लाई का खुलासा, पटना में 4 तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली/पटना। बिहार की राजधानी पटना में जाली नोटों के नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। पटना पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अगमकुआं थाना क्षेत्र में टीवी टावर के पास छापेमारी कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया।

Advertisement Box

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 100 रुपये के 20 गड्डी और 500 रुपये के 5 गड्डी जाली नोट बरामद किए गए। कुल मिलाकर करीब 2.02 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं। यह खेप उत्तर प्रदेश से लाकर पटना के बाजार में खपाने की तैयारी थी।

गिरफ्तार आरोपी:

  • राणा लव
  • राणा कुश (दोनों सगे भाई, खुसरूपुर निवासी)
  • अस्मित कुमार (लालगंज, वैशाली)
  • अशुतोष कुमार (इस्लामपुर, नालंदा)

पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह पहले भी आजमगढ़  समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से जाली नोट लाकर बिहार में सप्लाई कर चुका है।

पॉलिटिकल कनेक्शन की जांच: मामले में एक अहम पहलू यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपियों के पिता का संबंध एक राजनीतिक दल से बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी इस एंगल की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

जांच एजेंसियां सतर्क: सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार के मुताबिक, यह गिरोह एक बड़ी चेन का हिस्सा है और इसके पीछे किसी मास्टरमाइंड की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले की सूचना रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया आर्थिक अपराध इकाई और अन्य एजेंसियों को दे दी गई है। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की तैयारी है, ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन का पूरा खुलासा किया जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp