Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी रोडवेज में 2,584 महिला परिचालकों की भर्ती

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

यूपी रोडवेज में 2,584 महिला परिचालकों की भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 2,584 महिला परिचालकों (कंडक्टर) की भर्ती का निर्णय लिया है। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी और चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा।

Advertisement Box

निगम के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 25 मार्च से प्रदेशभर में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को इन मेलों में भाग लेकर आवेदन करना होगा।

भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं पास) निर्धारित की गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास CCC (कंप्यूटर प्रमाणपत्र) होना अनिवार्य होगा। वहीं, अभ्यर्थी का राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) अथवा कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना भी जरूरी है।

विशेष बात यह है कि NCC, NSS या स्काउट-गाइड से जुड़े अभ्यर्थियों को चयन में 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp