Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Budget Big Announcements–बजट में किसे क्या मिला?

बजट में किसे क्या मिला?
बजट में किसे क्या मिला?
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आम बजट पेश करते हुए देश की सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और सामाजिक वर्गों को केंद्र में रखा है। बजट में मिडिल क्लास, किसान और युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। बजट की सबसे बड़ी घोषणा रक्षा बजट में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सरकार का कहना है कि इस बढ़ोतरी से सेना के आधुनिकीकरण और सीमा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

मिडिल क्लास को राहत देते हुए सरकार ने इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे करदाताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। साथ ही, गृह ऋण और स्वास्थ्य बीमा से जुड़ी छूट जारी रहने की उम्मीद जताई गई है।

Advertisement Box

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने 17 कैंसर दवाओं को पूरी तरह ड्यूटी फ्री कर दिया है। इससे कैंसर का इलाज सस्ता होगा और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही देश में तीन नए आयुर्वेदिक एम्स खोलने की घोषणा की गई है, जिससे पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा।परिवहन क्षेत्र में 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इससे बड़े शहरों के बीच यात्रा समय कम होगा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

किसानों के लिए बजट में कृषि उपकरणों पर सब्सिडी, सिंचाई योजनाओं और फसल बीमा को मजबूत करने की बात कही गई है। वहीं युवाओं के लिए स्टार्टअप्स, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार सृजन योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp