Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अमेरिकी टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: ट्रंप को अरबों-खरबों डॉलर के नुकसान की आशंका

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अमेरिकी टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: ट्रंप को अरबों-खरबों डॉलर के नुकसान की आशंका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ही लगाए गए टैरिफ को लेकर अब चिंता में नजर आ रहे हैं। ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए एकतरफा टैरिफ अधिकारों को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिस पर फैसला आना अभी बाकी है। इसी बीच ट्रंप ने अदालत के संभावित फैसले को लेकर खुलकर आशंका जताई है।

Advertisement Box

सोमवार, 12 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा कि यदि सुप्रीम कोर्ट यह तय करता है कि अमेरिका को इतने अधिक टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है, तो देश की हालत “बहुत खराब” हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार को पहले से वसूले गए टैरिफ की राशि लौटानी पड़ सकती है, जो बेहद जटिल प्रक्रिया होगी।

ट्रंप के मुताबिक, टैरिफ की वापसी से भारी आर्थिक अव्यवस्था पैदा हो सकती है और इसका असर सैकड़ों अरब डॉलर से लेकर खरबों डॉलर तक पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर फैसला सरकार के खिलाफ जाता है, तो यह तय करने में ही कई साल लग जाएंगे कि किसे, कब और कितनी राशि लौटानी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp