
Written by
Bureau Report
अटल जयंती पर लखनऊ को मिलेगी बड़ी सौगात, ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल बसंत कुंज’ का होगा उद्घाटन
देश की महान विभूतियों की विरासत के सम्मान एवं संरक्षण के लिए सरकार कृतसंकल्प है। इसी क्रम में 25 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 2:30 बजे, लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंत कुंज’ का उद्घाटन किया जाएगा।
इस स्थल पर अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की भव्य कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। साथ ही यहां एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी विकसित किया गया है, जहां राष्ट्र निर्माण में इन महान नेताओं के अमूल्य योगदान, विचारों और जीवन दर्शन से लोगों को रूबरू होने का अवसर मिलेगा।








