Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रेटर नोएडा : इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के कर्मचारी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली फरार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

ग्रेटर नोएडा : इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के कर्मचारी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली फरार

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद है। नौकरी से वापस आ रहे व्यक्ति को बाइक सवार दो बदमाश गोली मारकर फरार हो गए हैं। घायल प्रेमचंद कमर में गोली लगी है। घायल को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हुए हैं।

Advertisement Box

*ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र का मामला*

मंगलवार शाम को बिसरख में एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में नौकरी करने वाले प्रेमचंद छुट्टी के बाद अपने घर सूरजपुर जा रहा था। उसी दौरान बाइक सवार आए दो बदमाशों ने प्रेमचंद को के उम्र फायरिंग कर दी है। प्रेमचंद के कमर में गोली लगने से घायल हो गया है। जिसको उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के एटीएस गोल चक्कर के समीप बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस को एक युवक के गोली लगने की जानकारी प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच युवक को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। पुलिस टीम मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp