Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान : ABVP का 68वां राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर में होगा आयोजित, योग गुरु रामदेव होंगे मुख्य अतिथि

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

राजस्थान : ABVP का 68वां राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर में होगा आयोजित, योग गुरु रामदेव होंगे मुख्य अतिथि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 68वां राष्ट्रीय अधिवेशन ‘गुलाबी नगरी’ जयपुर होगा। एबीवीपी का यह आयोजन 25-27 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। इस अधिवेशन में प्रसिद्ध योगगुरु स्वामी रामदेव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। अधिवेशन में देश के सभी प्रांतों से विद्यार्थी, शिक्षक और शिक्षाविद शामिल होंगे। हुश्यार मीणा राष्ट्रीय मंत्री ABVP ने बताया कि इस अधिवेशन में सम्मिलित प्रतिनिधि शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न परिवर्तनों की समसामयिक स्थिति पर चर्चा, संगठनात्मक लक्ष्यों का निर्धारण और देश के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श करेंगे। अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन शिक्षा और राष्ट्र जीवन से जुड़े विषयों पर विचार का गंभीर और रचनात्मक मंच है। अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना के हालातों में शिक्षा क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। देश में स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और भारतीय मूल्यों के अनुरूप राष्ट्र पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। स्वामी रामदेव ने भारतीय युवाओं को योग और स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के स्वदेशी आदर्श से प्रेरित किया है। उनका मार्गदर्शन अधिवेशन में भाग ले रहे प्रतिनिधियों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। हम आशा करते हैं कि यह अधिवेशन राष्ट्र और शिक्षा क्षेत्र के विषयों पर सकारात्मक दिशा देने में सफल होगा।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp