Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिमाचल में बंपर वोटिंग, छिटपुट घटनाओं के बीच करीब 75 प्रतिशत हुआ मतदान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

हिमाचल में बंपर वोटिंग, छिटपुट घटनाओं के बीच करीब 75 प्रतिशत हुआ मतदान

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा क्षेत्रों के 412 प्रत्याशियों का भविष्य शनिवार को ईवीएम में कैद हो गया है। राज्य में लोकतंत्र के इस महायज्ञ में आहुति डालने के लिए मतदाता सुबह ही मतदान केंद्रों में पहुंच गए। छिटपुट घटनाओं के बीच इस चुनाव में बंपर वोटिंग देखने को मिली और मतदान करीब 74.61 प्रतिशत पहुंच गया, हालांकि पिछले चुनाव से कम रहा। अभी बैलेट पेपर से किए गए मतदान की गिनती होनी है। इसलिए मत प्रतिशतता 75 फीसदी से ज्यादा पहुंचेगी। कई बूथों पर पांच बजे के बाद भी मतदान होता रहा। सोलन में 86, कुल्लू में 40, मंडी में 35, ऊना में 26 और हमीरपुर में पांच बूथों पर देर तक मतदान होता रहा। हालांकि कुछ जगह ईवीएम की खराबी और अन्य कारणों के चलते देर रात तक मतदान चलता रहा। नालागढ़ के ढरोली में रात 10:37 बजे तक मतदान हुआ। इसलिए मत प्रतिशतता बढ़ने की संभावना है। सबसे अधिक मतदान दून विधानसभा क्षेत्र में 85.20 प्रतिशत हुआ, जबकि कसुम्पटी में सबसे कम 57 प्रतिशत रहा। मतदान करने में सिरमौर जिला अव्वल रहा, जहां 78.00 प्रतिशत मतदान हुआ है और सबसे कम वोट हमीरपुर जिले में 71.18 प्रतिशत पड़े़। राज्य के 7,881 मतदान केंद्रों में सुबह 8 बजे से देर शाम तक वोटिंग होती रही। मतदान के बीच राज्य में मौसम साफ रहा, जबकि बर्फ वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे रहा। इन क्षेत्रों में शून्य से नीचे तापमान होने पर भी मतदाता वोट डालने पहुंचे। प्रदेश में कई स्थानों पर ईवीएम के खराब होने की भी सूचना रही, जिससे चुनाव कुछ समय के लिए बाधित रहा। चुनावी दंगल में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलियों समेत 412 प्रत्याशियों में यह रोचक जंग हुई।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp