Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गाजियाबाद की बेटी की दर्दभरी कहानी : 12 साल की लड़की ने दिया बेटे को जन्म, 4 पड़ोसियों ने किया था गैंगरेप, डीएनए से होगी पिता की पहचान 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

गाजियाबाद की बेटी की दर्दभरी कहानी : 12 साल की लड़की ने दिया बेटे को जन्म, 4 पड़ोसियों ने किया था गैंगरेप, डीएनए से होगी पिता की पहचान


गाज़ियाबाद , उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद में रहने वाली 12 साल की बच्ची मां बनी है। उसने मेरठ के मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया है। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हैं, लेकिन लड़की के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। लड़की के पिता का कहना है कि वह चाहकर भी अपनी बेटी को नहीं देख पा रहे हैं। वह कोई दर्दनाक कदम उठाने के लिए मजबूर है।

चार युवकों ने किया था गैंगरेप

Advertisement Box

यह वही लड़की है, जिससे कुछ समय पहले 4 युवकों ने गैंगरेप किया था। हालांकि, सभी आरोपी इस समय जेल में है। पिछले कुछ समय के दौरान 12 साल की बच्ची के शरीर में परिवर्तन हो रहे थे। जिसके बाद उसके परिजनों ने उसकी जांच करवाई तो बच्ची के पेट में 8 महीने का बच्चा पल रहा था। अब डीएनए रिपोर्ट के आधार पर बच्ची के पिता की पहचान की जाएगी। यह घटना वाकई में काफी दर्दनाक है।

बच्ची की मां सदमे में पहुंची

बच्ची के बेटा पैदा होने के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 12 साल की बच्ची के मां बनने के बाद उसके पिता का कहना है, “उनकी फूल सी बच्ची का जीवन बर्बाद हो गया। नवजात को अपनाना तो दूर, उसका मुंह तक नहीं देख सकते।” बच्ची की मां सदमे में चली गई है।

पड़ोस में रहने वाले 4 युवकों ने किया गैंगरेप

मिली जानकारी के अनुसार 12 साल की बच्ची के माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं। पिछले दिनों बच्ची घर पर अकेले थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले 4 युवक उसके घर में घुसे और रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में 2 सगे भाई हैं। बच्ची के साथ गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने उसके माता-पिता को जान से मरने की धमकी दी। आरोपियों ने बच्ची को धमकाते हुए कहा कि अगर वह यह बात किसी को बताएगी तो उसके माता-पिता की हत्या कर दी जाएगी।

शरीर में हुए बदलाव तो परिजनों के उड़े होश

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची सितंबर महीने के पहले सप्ताह तक स्कूल जा रही थी, लेकिन शरीर में अचानक काफी बदलाव होने के कारण माता-पिता ने उसकी जांच करवाई। जांच में पता चला कि बच्ची के पेट में 8 महीने का नवजात पल रहा है इसके बाद माता-पिता के पांव तले जमीन खिसक गई। पिछले काफी दिनों से बच्ची मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। विशेष डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा था। डॉक्टरों के लिए भी यह ऑपरेशन आसान नहीं था। अब इस मामले में बच्ची के बेटा पैदा होने के बाद पिता का कहना है कि वह किसी भी सूरत में इस बच्चे को स्वीकार नहीं करेंगे। सिर्फ कोर्ट ही अब उनकी बच्ची को न्याय देगा। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर बच्ची के पिता की पहचान की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp