Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी के डॉक्टर अब मरीजों को ब्रांडेड और महंगी दवाईयां लिखे तो यहाँ दर्ज करें शिकायत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

यूपी के डॉक्टर अब मरीजों को ब्रांडेड और महंगी दवाईयां लिखे तो यहाँ दर्ज करें शिकायत

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त हिदायत दी है कि कोई डॉक्टर ब्रांडेड दवाईयां पर्चे पर नहीं लिखेंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी डॉक्टरों को ये आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक डॉक्टर अब दवा का नाम नहीं बल्कि सॉल्ट का नाम लिखेंगे।
Lucknow

लखनऊ, 30 जून:- यूपी के डॉक्टर अब मरीजों को ब्रांडेड और महंगी दवाईयां नहीं लिख सकते। डॉक्टरों को सिर्फ जेनेरिक दवाईयां ही लिखने का आदेश है। चिकित्सा विभाग द्वारा जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि सभी सरकारी अस्पतालों को उपलब्ध दवाईयों की सूची देनी होगी। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि डॉक्टर किसी भी कीमत पर मरीजों को बाहर से दवाएं नहीं लिखेंगे। आदेश में कहा गया है कि अगर अस्पताल में कोई दवा नहीं है तो डॉक्टर उस दवा के ब्रांड का नाम लिखने की बजाय उसका सॉल्ट लिखेंगे ताकि मरीज सरकारी अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर जाकर सॉल्ट के मुताबिक जेनेरिक दवा खरीद सके। इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त हिदायत दी है कि कोई डॉक्टर ब्रांडेड दवाईयां पर्चे पर नहीं लिखेंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी डॉक्टरों को ये आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक डॉक्टर अब दवा का नाम नहीं बल्कि सॉल्ट का नाम लिखेंगे। अगर कोई डॉक्टर महंगी दवाईयां लिखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Advertisement Box

यहाँ से दर्ज कर सकते है शिकायत

http://scdrc.up.nic.in/

http://scdrc.up.nic.in/email_list.htm

आदेश में कहा गया है कि- चिकित्सा विभाग के आदेश में कहा गया है कि डॉक्टरों को जेनरिक दवाईयां ही लिखनी होगी और उनका सॉल्ट लिखना होगा। डिप्टी सीएम का आदेश मिलने के बाद अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा और स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सभी डॉक्टरों को आदेश जारी कर कहा है कि वो जेनेरिक दवाईयां ही लिखें।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp